सूरजमुखी हेंब्रम कुंडहित के सभी पंचायतों में सबसे कम उम्र की बनी बागडेहरी की मुखिया
पत्रकार निजाम खान के समीक्षा पर लगी मुहर ,कई भूत पूर्व मुखियाओं की हुई हार तो कई भूतपूर्व मुखियाओं ने मारी जीत की बाजी
निजाम खान
जााामताड़: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड के कुल 15 पंचायतों में बागडेहरी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम का सबसे कम उम्र बताया जा रहा है |बताते चलें नवनिर्वाचित मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम ने बताया कि उनका जन्मतिथि 17 अक्टूबर 2000 को है |कहा उनका उम्र साढ़े 21 साल है|कहा समाज में हो रहे भ्रष्टाचार को देखकर मैंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में आगे आने का काम किया है|कहा कि देश को आगे बढ़ाना है तो युवाओं को आगे आना होगा और लगन व मेहनत से देश को आगे बढ़ाने के प्रति काम करना होगा ,तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा| आपको बताते चलें सूरजमुखी हेम्ब्रम ने कुल 2106 मत प्राप्त किया जबकि उसके प्रतिद्वंदी भूत पूर्व मुखिया रेवती मुर्मू ने 1390 मत प्राप्त किया| इस प्रकार सूरजमुखी हेंब्रम ने अपने प्रतिद्वंदी रेवती मुर्मू को 716 मतों से हराकर विजई प्राप्त हुई| गौरतलब है कि पत्रकार निजाम खान ने मतदान के पूर्व अपने समीक्षा में बागडेहरी के भूतपूर्व मुखिया रेवती मुर्मू की हार होने की संभावना बताया था ,जो सच साबित हुआ| | बताते चलें पत्रकार निजाम खान ने अपने समीक्षा में यह भी कहा था कि मुड़ाबेड़िया पंचायत के भूतपूर्व मुखिया बाबूराम हांसदा ,बनकटी के भूत पूर्व मुखिया ऑफिसर हेंब्रम,भेलुवा के भूतपूर्व मुखिया, गायपाथर के भूत पूर्व मुखिया वीरू मुर्मू ,विक्रमपुर पंचायत के भूतपूर्व मुखिया के पति सह पूर्व मुखिया वैद्यनाथ हेंब्रम की हार होने की संभावना बताया था ,जो सच साबित हुआ| समीक्षा में कहा था कि कुंडहित सदर पंचायत के भूतपूर्व मुखिया विमला हांसदा, अंबा पंचायत के भूतपूर्व मुखिया के पति सह पूर्व मुखिया दुलु सिंह टुडू, सुद्राक्षीपुर पंचायत के भूतपूर्व मुखिया चंपा सोरेन की पुनः जीत की संभावना बताया था जो सच साबित हुआ|बता दे जामताड़ा दुलाडीह स्थित नर्सिंग कॉलेज मतगणना स्थल परिसर पर कुंडहित अंचलाधिकारी नित्यानंद प्रसाद ने बागडेहरी के नवनिर्वाचित मुखिया सूरजमुखी हेेेम्ब्रम को जीत का प्रमाण पत्र दिया| मौके पर जामताड़ा साइबर थाना प्रभारी हरेंद्र राय, जामताड़ा सदर थााना प्रभारी अब्दुुल रहमान ,कुंडहित अंचल के प्रधान लिपिक अबरार अहमद खान भी मौजूद थे|