केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को सोनारी स्थित सीपी क्लब (राम मंदिर के सामने) में एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई।
चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक शिव पारकर एवं बाबूलाल निषाद की देखरेख में आयोजित हुई। उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण एवं गौरव पारकर का चयन किया गया।
चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के लिए भागवत निषाद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं सर्वसम्मति से महेश निषाद को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। महासचिव पद के लिए चंद्रिका प्रसाद का भी समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से चयन किया।
समारोह के दौरान समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास को लेकर चर्चा की गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के हित में कार्य करने तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन समाज के वरिष्ठ सदस्यों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

