Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारी बर्फबारी की वजह से केदारनाथ यात्रा स्थगित, IMD ने जारी किया अलर्ट
    Breaking News Headlines

    भारी बर्फबारी की वजह से केदारनाथ यात्रा स्थगित, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन बंद
    मौसम विभाग ने 4 मई तक दी भारी बर्फबारी की चेतावनी
    प्रशासन ने यात्रियों को दी एहतियात बरतने की सलाह

     

    उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की वजह से चार धाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ में मंगलवार को भी भारी हिमपात की वजह से आज श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन नहीं कर सकेंगे। केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिए गए हैं।मौसम विभाग ने उत्तराखंड में स्थित अन्य उच्च हिमालयी मंदिरों के लिए भी 4 मई तक मौसम की ऐसी ही भविष्यवाणी की है। श्रद्धालुओं, विशेष रूप से केदारनाथ की ओर जाने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि वे जहां हैं, वहीं रहें।
    रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा, ‘मौसम विभाग द्वारा राज्य के कुछ भागों में भारी बारिश और हिमपात का अनुमान जताने के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं से मौसम में सुधार होने तक गौरीकुंड और सोनप्रयाग में प्रतीक्षा करने को कहा गया है और उसके बाद वे धाम की यात्रा शुरू कर सकते हैं।’

    मंगलवार को केदारनाथ में हिमपात जारी रहा जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री में रूक-रूक कर बारिश होती रही। केदारनाथ के अलावा अन्य हिमालयी धामों की यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को भी खराब मौसम के मद्देनजर एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने केदारनाथ जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं खासतौर से हृदय रोगों से पीड़ित तीर्थयात्रियों से आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की। कुमार ने तीर्थयात्रियों से सावधान रहने का आग्रह करते हुए कहा कि लगातार हिमपात के बीच 11,000 हजार फुट से ज्यादा ऊंचाई पर ऑक्सीजन का दबाव कम होने की संभावना रहती है। जिन लोगों को दिल से संबंधित बीमारियां हैं, वे यात्रा के दौरान अपनी दवाइयां साथ रखें जिससे उन्हें कोई समस्या न झेलनी पड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचैट जीपीटी के जमाने में पत्रकारिता और नैतिकता का भविष्य
    Next Article थमने लगी कोरोना वायरस की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 3,720 नए केसेस

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.