Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय बजट को अंतिम रूप से देने पहले आयोजित हुई हलवा सेरेमनी, वित्त मंत्री ने बांटा हलवा
    Breaking News Headlines

    केंद्रीय बजट को अंतिम रूप से देने पहले आयोजित हुई हलवा सेरेमनी, वित्त मंत्री ने बांटा हलवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. केंद्रीय बजट बनाने की तैयारियों में जुटे वित्त मंत्रालय में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में आज 26 जनवरी को पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया. परंपरागत रूप से बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने से पहले यह समारोह आयोजित किया जाता है. वित्त मंत्री ने अधिकारियों की मौजूदगी में हलवा बांटकर बजट दस्तावेजों को आखिरी रूप दिया. इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

     

    बताया जा रहा है कि इस परंपरागत समारोह का आयोजन बजट तैयार करने वाली टीम में शामिल अधिकारियों की लॉक इन प्रक्रिया से पहले किया जाता है. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगी. बजट तैयार होने की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है. इस बात की घोषणा खुद वित्त मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए की है.

     

    वहीं पिछले 2 वित्त वर्षों की तरह 2023-24 का बजट भी डिजिटल रूप में दिया जाएगा. इससे पहल, इस समारोह से बजट की छपाई का काम शुरू हो जाता था. हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण 2021-22 में बजट डिजिटल रूप में था. आजादी के बाद यह पहला मौका था जब बजट को कागजी दस्तावेज का रूप नहीं दिया गया और इसकी छपाई नहीं हुई. वित्त मंत्री एक फरवरी को 2023-24 का बजट पेश करेंगी.

     

    गौरतलब है कि भारतीय परंपरा में किसी भी शुभ काम की शुरुआत मीठे से की जाती है इसलिए बजट प्रक्रिया को शुभ मानते हुए पेश करने से पहले हलवा बनाया जाता है. हलवा बनाने की प्रक्रिया में रस्मअदायगी के तौर पर वित्त मंत्री भी कढ़ाई में कलछी को हिलाती हैं और अपने सहयोगियों के बीच इसको बांटती भी हैं. बजट बनाने वाले सभी अधिकारियों व अन्य स्टाफ को इसकी शुरुआत से लेकर बजट पेश किए जाने तक एक ही जगह बंद रखा जाता है. यह कदम बजट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए होता है और इसे सार्वजनिक किए जाने के बाद ही इन अधिकारियों कर्मचारियों को अपने परिवार या अन्य सगे संबंधियों से मिलने दिया जाता है. बजट छापने के लिए नॉर्थ ब्लॉक के अंदर ही प्रेस भी स्थित है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलीक हुई सन्नी देओल की फिल्म गदर-2 की कहानी, बॉर्डर पर दिखेगी जंग
    Next Article 27 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, बसंत पंचमी पर विधि पूर्वक निकाला गया मुहूर्त

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.