Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक : सीएम की होड़ में आया नया मोड़, डीके शिवकुमार ने दी सिद्धारमैया को शुभकामनाएं
    Headlines राजनीति

    कर्नाटक : सीएम की होड़ में आया नया मोड़, डीके शिवकुमार ने दी सिद्धारमैया को शुभकामनाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    कर्नाटक : सीएम की होड़ में आया नया मोड़, डीके शिवकुमार ने दी सिद्धारमैया को शुभकामनाएं
    बेंगलुरु :   कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए के टकराव में नया मोड़ आ गया है. मुख्यमंत्री पद के दो दावेदारों में से एक राज्य के पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अचानक अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया. शिवकुमारा के पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से बुलावे के बाद सोमवार शाम तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद थी, मगर उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर दिल्ली का दौरा रद्द कर दिया. NDTV की एक खबर के मुताबिक उन्होंने एक विशेष इंटरव्यू में बताया कि सोनिया गांधी ने मुझसे कहा कि ‘मुझे आप पर भरोसा है कि आप कर्नाटक का उद्धार करेंगे.’

     

     

     

    यह पूछे जाने पर कि अगर उनके इस कदम को विद्रोह के रूप में देखा जाता है, तो शिवकुमार ने कहा कि ‘मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा, यह मेरा तरीका नहीं है. कुछ भी मत समझो. मेरे पास अपना दिमाग है. मैं बच्चा नहीं हूं. मैं एक जाल में नहीं गिरूंगा.’ सिद्धारमैया पहले से ही दिल्ली में हैं. उनके पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं से मिलने की उम्मीद थी. मगर पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वो बैठक नहीं हुई. पार्टी के विधायकों के मूड को भांपने के लिए कांग्रेस ने जिन नेताओं को भेजा था,

     

     

     

    उनकी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद केंद्रीय नेताओं ने सीएम पद के दोनों दावेदारों को दिल्ली बुलाया था.इससे पहले सोमवार को शिवकुमार ने दावा किया था कि उनके पास ‘नंबर’ है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ‘कल 135 विधायकों ने अपनी राय दी है और एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया है, कुछ ने अपनी निजी राय दी है. मेरी शक्ति 135 विधायक हैं. मेरे नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं.’ उन्होंने एचडी कुमारस्वामी के साथ गठबंधन सरकार के गिरने के बाद पार्टी के पुनर्निर्माण का श्रेय भी लिया, क्योंकि लगभग 20 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ‘साहस वाला एक शख्स बहुमत बनाता है और मैंने इसे साबित कर दिया है. मैं यह खुलासा नहीं करना चाहता कि पिछले पांच सालों में क्या हुआ है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिकेट नियमों में बड़ा बदलाव अब थर्ड अंपायर ही तय करेगा कैच हुआ या नहीं
    Next Article जमशेदपुर : भाजपा का सपना चकनाचूर :राकेश तिवारी

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.