न्यू केबुल टाउन के हाई मास्ट लाइट को जेएनएसी ने किया दुरुस्त, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा के ट्वीट पर हुआ निदान
जमशेदपुर। पुर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी क्षेत्र के न्यू केबल टाउन मैदान में लगे हाई मास्ट लाइट के छह में से तीन लाइट विगत कई दिनों से खराब पड़े थे। जिससे मैदान के कई हिस्सों में अंधेरा बना रहता था और अनहोनी की आशंका भी बनी हुई थी। कॉलोनी के बीच में मैदान होने के कारण स्थानीय निवासी भी मैदान में टहलते हैं। उपरोक्त समस्या पर भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने ट्वीट कर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार एवं जिला उपायुक्त सूरज कुमार से समस्या के निदान संबंधी आग्रह किया। उपरोक्त ट्वीट पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी गंभीरता दिखाते हुए सक्षम पदाधिकारी से सहयोग की अपील की। गुरुवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के माध्यम से लाइट को ठीक कर दी गई है और दो लाइट को 10 दिनों के भीतर मरम्मत के पश्चात लगाने का आश्वासन दिया गया। भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने त्वरित निदान हेतु जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार समेत जिला उपायुक्त एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार का आभार प्रकट क़िया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाजहित में सदैव सकारात्मक राजनीति की है। जनता के समास्याओं पर भाजपा कार्यकर्ता संवेदनशील हैं। ज्ञात हो कि, जमशेदपुर के कई हिस्सों में खराब पड़े कई चापाकल एवं हाई मास्ट लाइट भाजपा नेताओं के सक्रियता से दुरुस्त हो रहे हैं।