Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो नीत गठबंधन भ्रष्टाचार में डूबा है और लोगों का शोषण कर रहा है: राजनाथ
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झामुमो नीत गठबंधन भ्रष्टाचार में डूबा है और लोगों का शोषण कर रहा है: राजनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झामुमो नीत गठबंधन भ्रष्टाचार में डूबा है और लोगों का शोषण कर रहा है: राजनाथ
    दुमका: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड में झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर ‘‘गले तक भ्रष्टाचार में डूबे’’ होने और लोगों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ इस गठबंधन को लोगों पर अत्याचार करने के लिए दंडित किया जाएगा।

     

    उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को एक समृद्ध देश बनाने के लिए अथक प्रयास किया है और ‘‘25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर करिश्माई काम किया है’’, जबकि ‘‘जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे पूर्व प्रधानमंत्रियों ने गरीबी कम करने के खोखले वादे किए थे।’’

    सिंह ने झारखंड के दुमका में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘झामुमो के नेतृत्व वाला भ्रष्ट गठबंधन निर्दोष लोगों का खून चूस रहा है। वह उनके साथ विश्वासघात कर रहा है। भाजपा ‘इंसाफ और इंसानियत’ की राजनीति में विश्वास करती है। जनता पर अत्याचार के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को सजा मिलेगी।’’

     

    सिंह ने कहा, ‘‘केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाले शासन के दौरान भारत आर्थिक समृद्धि में वैश्विक स्तर पर 11वें स्थान पर रहा जबकि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेतृत्व वाले शासन में देश पांचवें स्थान पर पहुंच गया।’’

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘आगामी समय में अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरा सबसे समृद्ध देश होगा।’’

    सिंह ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के पक्ष में वोट करने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी को भी लोगों से आरक्षण छीनने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

     

     

    उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘‘झारखंड के सम्मान को दांव पर लगा दिया है।’’ उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के चुनाव चिह्न ‘कमल’ को वोट देकर इसका ‘‘बदला लें।’’

    रक्षा मंत्री ने अपने भाषण के दौरान दुमका से उम्मीदवार सीता सोरेन की जगह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का गलती से नाम ले लिया। हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं।

     

     

    हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन जामा से झामुमो की विधायक थीं। वह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गईं और झामुमो उम्मीदवार नलिन सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

    इस मौके पर मौजूदा सांसद सुनील सोरेन भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधतकीडीह : दुर्गा प्रसाद शर्मा अपने खानदानी जमीन कों बचाने हेतु धरने पर बैठे,न्याय की लगाई गुहार
    Next Article 25 मई को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद ,जेनरल ऑब्जर्वर एवं पुलिस ऑब्जर्वर के द्वारा को-ऑपरेटिव कालेज मे बने डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र का किया निरिक्षण

    Related Posts

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    May 22, 2025

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    May 22, 2025

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    May 22, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी: भारत

    25 मई को यादव भवन का विधानसभाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो करेंगे उद्घाटन

    जयशंकर ने बर्लिन में भारतीय राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल

    नव्य-मानवतावादी विचार से ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.