Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने कीं धर्मेंद्र प्रधान के साथ अलग-अलग बैठकें
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने कीं धर्मेंद्र प्रधान के साथ अलग-अलग बैठकें

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने कीं धर्मेंद्र प्रधान के साथ अलग-अलग बैठकें

     

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को यहां केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ उनके आवास पर अलग-अलग बैठक की।

    प्रधान बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी थे।

    भाजपा नीत राजग के दोनों घटक दलों के प्रमुख जब प्रधान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे तब वहां बिहार में भाजपा के राजनीतिक मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद थे।

    ये बैठकें ऐसे समय में हुई हैं जब बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद राजग बिहार में सरकार बनाने की तैयारी में जुटा है।

    केंद्रीय मंत्री मांझी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘केंद्रीय मंत्री और बिहार भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान तथा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की, जिन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 में राजग की भारी जीत सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। मैंने उन्हें बधाई दी।’’

    उन्होंने दोनों भाजपा नेताओं के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

    प्रधान से उनके आवास पर मुलाकात के बाद, कुशवाहा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज शाम केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विशेष प्रभारी श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी से मिलकर राजग की शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी।’’

    रालोमो प्रमुख ने वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

    सूत्रों ने बताया कि मांझी और कुशवाहा दोनों ने भाजपा नेताओं के साथ बिहार में सरकार गठन और राज्य मंत्रिमंडल में अपनी पार्टियों के प्रतिनिधित्व पर चर्चा की।

    बिहार के निवर्तमान मंत्रिमंडल की कल बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नयी सरकार के गठन के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘एआई’ के युग में मीडिया की भूमिका अधिक जिम्मेदारीपूर्ण: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
    Next Article झारखंड प्रदेश भाजपा ने पूर्व डीजीपी और जेल में बंद गैंगस्टर के बीच सांठगांठ की एनआईए जांच की मांग की

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.