झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026–31: राजेश कुमार शुक्ल ने रांची में दाखिल किया नामांकन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 2026–31 कार्यकाल के लिए होने वाले चुनाव में काउंसिल के वर्तमान वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने रांची में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और उन्हें समर्थन देते नजर आए। श्री शुक्ल ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय तथा अधिवक्ता कल्याण योजनाओं को और सशक्त करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं।
उन्होंने भरोसा जताया कि अधिवक्ताओं का समर्थन उन्हें मिलेगा और वे पूर्व की तरह पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई।


