झारखंड में मिला कोरोना का पहला मरीज, मचा हड़कंप
रांची: अब तक कोरोना वायरस से झारखंड सुरक्षित बताया जा रहा था। लेकिन मंगलवार को यहां भी एक मरीज में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस के मरीज की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में कोरोना का मरीज मिला है। कोरोना से संक्रमित महिला तब्लीगी जमात मरकज से जुड़ी बताई गई है।
देशभर में कोरोना के अब तक पिछले 24 घंटे में 227 नए मामले :स्वास्थ्य मंत्रालय
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलाई बैठक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी बैठक में मौजूद
झारखंड में मिला पहला कोरोना का मरीज!
धर्म प्रचार के लिए रांची आई थी महिला विदेशियों में 4 महिलाएं भी शामिल
जगन्नाथपुर के साथ जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक एक मरीज की मौत कोरोना की पुष्टि नहीं
मलेशिया के 22 साल की महिला में कोरोना की पुष्टि
कोरोना वायरस के मैप में मंगलवार को झारखंड भी लाल हो गया है। झारखंड भी इस वायरस के संक्रमण से अपने को बचा नहीं सका। मंगलवार को राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में पहले पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव महिला विदेश में रहती थी और तब्लीगी जमात मरकज से भी जुड़ी थी।