Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JBKSS नेता संजय मेहता ने संगठन पर अपमान का आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    JBKSS नेता संजय मेहता ने संगठन पर अपमान का आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    JBKSS नेता संजय मेहता ने संगठन पर अपमान का आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    झारखंड में खातियान आंदोलन से शुरू हुई झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति पार्टी अब बिखरने लगी है। हजारीबाग में JBKSS से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले संजय मेहता के पार्टी छोड़ने के बाद जयराम महतो पर सवाल खड़ा होने लगा है। जिस पार्टी को खड़ा करने में युवाओं ने खून पसीना एक किया, अब वह अलग राह पर क्यों जाने को बेबस है। क्या पार्टी अपनी राह और इरादे से भटक गई है या फिर पार्टी के प्रमुख जयराम महतो अब अलग राह पर चलने की कोशिश कर रहे है जिस वजह से साथी पीछे छूटते जा रहे है। दरअसल संजय मेहता ने मंगलवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

     

    साथ ही अपमान का आरोप लगाया है। जब हजारीबाग में कोई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था तब उन्हे इसकी जानकारी भी नहीं दी जा रही थी। अपमान का घूंट पी कर लंबे समय तक पार्टी से जुड़ा रहा, लेकिन जब हद पार होने लगी तो अब निर्णय लेना पड़ा। संजय मेहता ने बताया कि भारी मन से पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया है।

     

     

    इस पार्टी को सभी ने अपने खून और पसीने से सींचा है। लोकसभा चुनाव में भी एक अलग पहचान मिली है। सभी लोगों का साथ मिल रहा था, लेकिन हाल में उन्हे पार्टी के कार्यक्रम और सभी गतिविधि की जानकारी देना बंद कर दिया गया। जब जयराम महतो हजारीबाग में कार्यक्रम कर रहे थे तब भी उन्हें किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई। यही वजह है कि जब कोई जानकारी नहीं दी जा रही है तो उस जगह में रहना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि पार्टी छोड़ने के बाद उनसे कई लोग मिलने आए, लेकिन जयराम महतो या पार्टी के किसी अन्य ने संपर्क करना उचित नहीं समझा।

     

     

    श्री मेहता से जब पूछा गया की क्या और भी लोग साथ में है आपके? इसपर उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी अकेले ही है। किसी से संपर्क नहीं किया है। साथ ही उनसे जब पूछा की क्या किसी दल में जाने की तैयारी है। इसपर भी उन्होंने बचते हुए कहा कि अभी आगे की कोई रणनीति तय नहीं है। कुछ दिन मंथन करने के बाद ही कुछ निर्णय ले पाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा राज में मुठभेड़ का एक ‘पैटर्न’ सेट : अखिलेश यादव
    Next Article एसडीओ पारुल सिंह ने बारीडीह नदी घाट से बालू लदे चार ट्रक को किया जब्त, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.