Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने अपनी दावेदारी वापस लेने की घोषणा की है। उनकी घोषणा के बाद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह ने जसप्रीत कौर के घर जाकर मुलाकात की। इससे पहले शुक्रवार की सुबह जुगसलाई के नया बाजार स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने बताया कि परिस्थिवश वह जनता के प्रति अपना कर्तव्य नहीं निभाने पाएंगी। अभी वे चुनाव प्रचार भी नहीं कर पा रही हैं। इसलिए अपने प्रति मतदाताओं के विश्वास का सम्मान करते हुए जसप्रीत कौर ने किसी योग्य प्रत्याशी के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

    क्या है वजह?

    जसप्रीत कौर ने बताया कि उनकी माता जी (सास) को असाध्य बीमारी है। दिन में उन्हें पांच-छह बार ऑक्सीजन देना पड़ता है। यह आईएलओ ऐसी बीमारी है, जो लाखों में किसी एक व्यक्ति को होती है। ऐसे घर संभालना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस परिस्थिति में एक अध्यक्ष के रूप में वे जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगी। इसलिए चुनावी मैदान से अपनी दावेदारी वापस लेने का निर्णय लिया है।

    रिंकू सिंह ने जसप्रीत कौर की सास का हाल जाना

    जसप्रीत कौर द्वारा दावेदारी छोड़ने की घोषणा के बाद जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह उनके घर पहुंचीं। वहांं जसप्रीत कौर से मिल कर उनका और उनकी सास का हाल जाना। साथ ही उनकी सास से मिल कर आशीर्वाद लिया एवं ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान रिंकू सिंह की समर्थक उपस्थित थीं।

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव: नूतन सिंह ने नाम वापस लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को दिया समर्थन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयह चुनाव पद का नहीं, मानगो के आत्मसम्मान का है: संध्या सिंह
    Next Article मानगो और जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्र में नहीं रहेगा अंतर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंगे नागरिक सुविधाएं : सुधा गुप्ता

    Related Posts

    10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    March 15, 2026

    बाराद्वारी स्थित क्लिनिक में मरीज की मौत पर हंगामा, 

    March 15, 2026

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    बाराद्वारी स्थित क्लिनिक में मरीज की मौत पर हंगामा, 

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    खाकी वर्दी का संघर्ष: पुलिसकर्मियों की पीड़ा को समझें

    अभिनव सिंह का ‘फेक दबदबा’: पुलिस के घेरे में खुला राज

    अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’: खड़ीबोली के प्रथम महाकाव्यकार

    ट्रंप के दावे और भारत-अमेरिका संबंध: एक कूटनीतिक विश्लेषण

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व संपन्न, ‘मिथिला गौरव सम्मान’ से विभूतियों को किया गया सम्मानित

    पांच राज्यों के चुनाव: लोकतंत्र का पर्व और निष्पक्षता

    गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन: पत्रकारिता पर AI का संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.