Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता दरबार मेरे लिए जनता की सेवा करने का अवसर हैं, इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर सुख दुख साझा करता हूँ और समस्याओं के समाधान का प्रयास करता हूँ:स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जनता दरबार मेरे लिए जनता की सेवा करने का अवसर हैं, इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर सुख दुख साझा करता हूँ और समस्याओं के समाधान का प्रयास करता हूँ:स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2022Updated:July 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जनता दरबार मेरे लिए जनता की सेवा करने का अवसर हैं, इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर सुख दुख साझा करता हूँ और समस्याओं के समाधान का प्रयास करता हूँ:स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके कदमा स्थित कार्यालय में मिलने वालों का तांता लगा रहा. लोगों की तरह – तरह की समस्याओं को,चाहे वो छोटी हो या बड़ी उन्होंने ध्यान पूर्वक सुना और तत्काल सम्बंधित पदाधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया.जनता दरबार में बिजली बिल,स्कूल के फीस,रांची रिम्स में इलाज ,सड़क निर्माण,ग्रीन राशन कार्ड बनाने,वृद्धा विधवा पेंशन,विकलांग प्रमाण पत्र,नाली सफाई की समस्याओं को जनता ने माननीय मंत्री जी के समक्ष रखा है. जनता दरबार में चलने -फिरने में असमर्थ सोनारी के रहने वाले दिव्यांग व्यक्ति जॉनी लकड़ा को भी उनके परिजन वहां लेकर पहुंचे,जिन्हें माननीय मंत्री जी के द्वारा तत्काल एक व्हीलचेयर प्रदान किया गया.कदमा के रहने वाले एक व्यक्ति को सुनने में बहुत परेशानी हो रही थी माननीय मंत्री जी ने उनको अपने हाथों से सुनने वाली मशीन प्रदान किया. इस दौरान मनोज झा, प्रभात ठाकुर,संजय तिवारी,माजिद अख्तर,रवि दुबे,कैलाश रजक,जितेंद्र सिंह, इरशाद हैदर ,पप्पू सिंह ,शाहनवाज अहमद,भवानी सिंह ,ईश्वर सिंह ,बबन शुक्ला उपस्थित थे

    झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को जमशेदपुर के साकची स्थित कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधा युक्त सिटी स्कैन सेंटर का शुभारंभ किया

    पीपीपी मोड पर स्थापित इस सिटी स्कैन सेंटर में भारत सरकार द्वारा तय मानक के अनुसार मरीजों को पैसे चुकाने पड़ेंगे. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, कि यहां वैसे मरीजों का भी सीटी स्कैन कम दर पर होगा जो बीपीएल, अंत्योदय अधिक कोटा से आते हैं. इसके अलावा अन्य गरीबों एवं पुलिस कर्मियों का भी सिटी स्कैन यहां सरकारी दर पर किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही एमजीएम अस्पताल में 700 बेड का अस्पताल भवन बनकर तैयार हो जाएगा. करीब 400 करोड रुपए की इसमें लागत आएगी, जिसकी व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने चुनाव पूर्व जनता से किए गए वायदों को पूरा करने का हर संभव भरोसा दिलाया. उन्होंने बताया कि विरासत में जो लचर व्यवस्थाएं मिली है, उसे दुरुस्त करने में थोड़ा वक्त जरूर लग रहा है, मगर जनता से किए गए वादों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक को पुराने मशीनों को तत्काल बदलने का निर्देश दिया है. ताकि लोगों को सरकारी अस्पताल की मानसिकता से बाहर निकाला जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बहन की सुहाग की रक्षा के लिए दिया अपना खून
    Next Article वशिकार अवस्था को गोपीभाव कहा जाता है शैव अवस्था निर्विकल्प समाधि की अवस्था है यहां ज्ञान स्वरूप का भाव है

    Related Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    September 20, 2026

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    September 20, 2026

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    बखरी में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में वृद्ध की हत्या: जमीनी विवाद में गोली मारकर 70 वर्षीय लालो महतो की मौत

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.