बिहारियों को जात-पांत और धर्म मजहब के चक्कर से बाहर निकलना होगा
संतोष राउत की रिपोर्ट
मोतीहारी, बिहार : बिहार के लोगों की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए जन सुराज ही इकलौता विकल्प है। इसके बिना बिहारी भाइयों के पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है। बिहार के लोगों कांग्रेस,राजद, भाजपा- जदयू की सरकारों को आजादी के बाद से अबतक देख लिया। सभी ने बिहारियों को ठगने और मूर्ख बनाने का काम किया है। उक्त बातें रविवार को जन सुराज के चिरैया में आयोजित प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जन सुराज के नेताओं ने कही। नेताओं ने कहा कि देश के महान राजनीतिक रणनीतिकार और कुशल चुनावी प्रबंधक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जनता अब जागरूक हो गई है। उक्त जानकारी जिला के मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने दी।उनकी पदयात्रा करने और जन जन से संपर्क करने का व्यापक असर समाज पर पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि राजद महागठबंधन और भाजपा गठबंधन दोनों बिहार के दुश्मन है और इन दोनों गठबन्धनों के नेताओं और सरकारों ने बिहार को रसातल में पहुंचा दिया। नेताओं ने श कहा कि अब तक -कांग्रेस गठबंधन ने जात- पांत तथा नीतीश – भाजपा गठबंधन की चली सरकारों ने धर्म – मजहब के नाम पर वोट लेकर हम बिहारियों को पिछले बत्तीस वर्षों से ठगने का काम किया है। यहां की शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी गई, खेती किसानी को घाटे का कारोबार बना दिया गया तो रोजगार के कोई साधन उपलब्ध नहीं कराये गये। बिहार में कोई कल कारखाना नहीं खोला गया और पुराने चीनी मिलों को भी चालू नहीं कराया गया। फलत: बिहारियों को रोज़ी- रोटी के लिए देशभर के दूसरे प्रदेशों में पलायन करना पड़ता है। अपने माता-पिता और परिजनों से दूर जाकर नौकरी व मज़दूरी करने के लिए बिहारी भाइयों को मजबूर कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले जन सुराज को एक मजबूत विकल्प बताते हुए इसे गांव – गांव तक पहुंचाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता व संचालन प्रखंड सभापति बबन सिंह ने किया। बैठक को जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो, महासचिव जयमंगल कुशवाहा, मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर, तारिक अनवर चंपारणी, चिरैया पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर संजय कुमार सिंह, राणा रणजीत सिंह, संजय कुमार सिंह, सिकरहना अनुमंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, सचिन यादव, नीतेश पाण्डेय, संतोष राउत आदि नेताओं ने संबोधित किया।