Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनप्रतिनिधि व प्रशासन ने खिलाड़ियों पर नहीं दिया ध्यान, खिलाड़ियों ने स्वयं उठाया खेल मैदान को मरम्मत करने की बीड़ा
    Breaking News झारखंड

    जनप्रतिनिधि व प्रशासन ने खिलाड़ियों पर नहीं दिया ध्यान, खिलाड़ियों ने स्वयं उठाया खेल मैदान को मरम्मत करने की बीड़ा

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    जामताड़ा: खिलाड़ियों के प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं|लेकिन इसका परिणाम ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों तक पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ जाती हैं| जिसका लाभ ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को नहीं मिल पाता है|आपको बता दें ग्रामीण स्तर में खिलाड़ियों की प्रतिभाओं की कमी नहीं है, पर उन्हें समुचित व्यवस्था व सुविधा नहीं मिलने की वजह से अपनी प्रतिमाएं निखार नहीं पाते हैं| खिलाड़ी खेलने के लिए अच्छे मैदान की तलाश तो करते हैं मैदान मिल ही जाता है| लेकिन उसमें समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से खिलाड़ियों का सपना अधूरा रह जाता है| ऐसा ही एक मामला जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सगुनीबसा गांव के खिलाड़ियों में देखा गया|जहां खिलाड़ियों को फुटबॉल खेल के प्रति काफी रुचि है| खेलने के लिए मैदान तो मिला पर मैदान में गड्ढा रहने की वजह से खिलाड़ी फुटबॉल नहीं खेल पाते थे ,ऐसे में खिलाड़ियों ने एक पहल किया जिसके तहत खिलाड़ियों ने चंदा इकट्ठा कर लाखों रुपया मैदान को मरम्मत कराने में खर्च किया| इस संबंध में प्रकाश मरांडी, महेश हादसा ,सुंदर टूडू ,संजू मुर्मू ,प्रेमलाल टूडू, निमाई सोरेन ,मनोज मुर्मू सहित आदि खिलाड़ियों ने कहा कि मैदान के गड्ढे की भराई करने के लिए जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्टी खोदकर भरा गया जिसमें लगभग लाखों रुपया खर्च हुआ| सभी खर्च खिलाड़ी अपने स्तर से चंदा इकट्ठा कर किया| जिसकी प्रशंसा क्षेत्र में होने लगी है| लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है |ऐसे में स्थानीय लोगों की माने तो जिला प्रशासन को ऐसे खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक आवश्यक पहल करनी चाहिए ,ताकि ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारा जा सके|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article विभिन्न मुद्दों को लेकर भाकपा जिला सचिव कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया के नेतृत्व में होगा धरना प्रदर्शन

    Related Posts

    मकान तोड़ने की धमकी, पुलिस से की शिकायत

    May 23, 2025

    ज्योति मल्होत्रा : बेगुनाह या गद्दार?

    May 23, 2025

    सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता

    May 23, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मकान तोड़ने की धमकी, पुलिस से की शिकायत

    ज्योति मल्होत्रा : बेगुनाह या गद्दार?

    सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता

    जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – आनन्द बिहारी दुबे

    कांग्रेस प्रवक्ताओं से खरगे की अपील : जाति जनगणना का विषय जनता के बीच ले जाएं

    झारखंड में अगले कुछ दिन आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान

    अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत का किया भ्रमण, भारत सरकार द्वारा सुपोषित ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है चयनित

    दुष्कर्म का आरोपी युवक 12 घंटे के अंदर पुलिस के शिकंजे में 

    युवा कार्यकर्ताओं ने सीखा रिपोर्ट लेखन

    सरायकेला के राजनगर में बोंग बोंगा नदी पर बना डायवर्सन बहा; जाम में फंसी कई गाड़ियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.