बिजली बिल जमा करने के लिए कैंप का होगा आयोजन
Jamtara बिजली बिल भुगतान करने के लिए बिजली विभाग द्वारा कैंप का आयोजन क्या जाएगा| सभी उपभोक्ताओं से निवेदन करते हुए कनीय अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि अपना बकाया राशि इस कैंप में आकर जमा करें और अपना विद्युत संबंध विच्छेद से बचें| कहा की 19 फरवरी को कुंडहित के खजूरी, 20 फरवरी को नाला के मरालो ,22 फरवरी को नाला के मालडीहा, 23 फरवरी को कुंडहित पावर हाउस और नाला के शहरजोड़ियां ,24 फरवरी को फतेहपुर के खैराबनी, 26 फरवरी को बिंदापाथर और27 फरवरी को फतेहपुर मार्केट में कैंप का आयोजन किया जाएगा|

