लोगों को आपस में लड़ाने की योजना बनाने वाली पार्टी है तो वह है भाजपा:अमित महतो
जामताड़ा: झारखंड सरकार आने वाले दिनों में नयी नियोजन व स्थानीयता नीति लेकर आने वाली है। जिसमें आदिवासी, मूलवासी सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा। इस बात की घोषणा झारखंड छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने छात्र सम्मेलन के दौरान कही।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की ईकाई झारखंड छात्र मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन जामताड़ा में बुधवार को आयोजित किया गया।सम्मेलन के दौरान उन्होंने छात्रों से मजबूत होकर हर परिस्थितियों से लड़ने की बात कही। साथ ही हेमंत सरकार की दूरदर्शिता और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नियोजन नीति, स्थानीयता नीति के साथ ही बजट के को लेकर बताया की हेमंत सरकार आदिवासी, मूलवासी व अन्य सभी वर्गो का ख्याल रखेगी। वहीं उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि यह सुख की पार्टी है यह पार्टी लोगों का शोषण करती है|भाजपा लोगों को आपस में लड़ाने की योजना बनाती है| भाजपा ने अपने शासनकाल में सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन करने का भी प्रयास किया था| श्री महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार जनता की सरकार है|वहीं छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मंडल ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार युवाओं के हित में कार्य कर रही है |जितने भी प्रतिभावान खिलाड़ी है उन्हें सरकार नौकरी दे रही है छात्रों और युवाओं के हित को ध्यान में रखकर सारे फैसले लिए जा रहे हैं। इस छात्र सम्मेलन में मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ,रविंद्र नाथ दुबे, अशोक मंडल ,जमरूद्दीन अंसारी, आनंद टूडू, रहीम अंसारी ,बासुदेव मरांडी ,हातिम अंसारी ,रिजवान शेख, सुधांशु शेखर ,तहा अंसारी ,सादिक अंसारी, राजीव शर्मा, अनिल मंडल सहित काफी संख्या में झामुमो जिला कमेटी एवं झारखंड छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।