Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की श्रेया अग्रवाल बनीं मिस झारखंड, देश के टॉप 30 में बनाई जगह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर की श्रेया अग्रवाल बनीं मिस झारखंड, देश के टॉप 30 में बनाई जगह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर की श्रेया अग्रवाल बनीं मिस झारखंड, देश के टॉप 30 में बनाई जगह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर की प्रतिभाशाली बेटी श्रेया अग्रवाल ने फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2026 का खिताब जीतकर न केवल शहर बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जमशेदपुर में खुशी और गर्व का माहौल है।

    मानगो निवासी श्रेया अग्रवाल, श्री रमेश अग्रवाल एवं श्रीमती शीतल अग्रवाल की सुपुत्री हैं। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा KSMS स्कूल, जमशेदपुर से प्राप्त की तथा वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं।

    श्रेया शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं और बोर्ड परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर जिला स्कॉलर रहीं। स्कूल के दौरान उन्हें ऑल-राउंडर अवॉर्ड भी मिला। इसके साथ ही वह स्टेट-लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं, जो उनके अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है।

    शिक्षा और खेल के साथ-साथ श्रेया भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में प्रशिक्षित हैं और एक कुशल ड्रॉइंग आर्टिस्ट भी हैं। उनकी ये बहुआयामी प्रतिभाएं उनके व्यक्तित्व को और भी सशक्त बनाती हैं।

    श्रेया अग्रवाल का चयन अब पूरे भारत के टॉप 30 प्रतिभागियों में हो चुका है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अब वह 18 अप्रैल को भुवनेश्वर में होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी, जहां से 61वीं फेमिना मिस इंडिया का चयन किया जाएगा।

    इस अवसर पर श्रेया ने कहा, “फेमिना मिस इंडिया केवल एक खिताब नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है—अपने संस्कार, अपनी जड़ों और हर उस लड़की का प्रतिनिधित्व करने की, जो बड़े सपने देखती है।”

    झारखंडवासियों के लिए यह गर्व का क्षण है। सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी इस बेटी को समर्थन दें और उन्हें वोट कर प्रोत्साहित करें

    जमशेदपुर की श्रेया अग्रवाल बनीं मिस झारखंड देश के टॉप 30 में बनाई जगह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में रैपिडो ऑटो चालकों का विरोध, किराया घटने पर नाराज़गी
    Next Article पिस्टल के दम पर रंगदारी का खेल खत्म, गम्हारिया पुलिस ने कुख्यात आरोपी को हथियार समेत दबोचा

    Related Posts

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    October 17, 2026

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    October 17, 2026

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.