Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: बैंड-बाजा, भक्तिमय संगीत एवं जयकारों के साथ सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य कलश यात्रा, कलश यात्रा में भक्तों का उमड़ा सैलाब, पांच हजार से अधिक महिलाएं सिर पर कलश रखकर हुई शामिल, बैंड-बाजा, भक्तिमय डीजे संगीत एवं मनोरम झांकी रही आकर्षण का केंद्र
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    JAMSHEDPUR: बैंड-बाजा, भक्तिमय संगीत एवं जयकारों के साथ सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य कलश यात्रा, कलश यात्रा में भक्तों का उमड़ा सैलाब, पांच हजार से अधिक महिलाएं सिर पर कलश रखकर हुई शामिल, बैंड-बाजा, भक्तिमय डीजे संगीत एवं मनोरम झांकी रही आकर्षण का केंद्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: बैंड-बाजा, भक्तिमय संगीत एवं जयकारों के साथ सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य कलश यात्रा, कलश यात्रा में भक्तों का उमड़ा सैलाब, पांच हजार से अधिक महिलाएं सिर पर कलश रखकर हुई शामिल, बैंड-बाजा, भक्तिमय डीजे संगीत एवं मनोरम झांकी रही आकर्षण का केंद्र

     

     

    जमशेदपुर। सूर्यधाम सिदगोड़ा में माँ दुर्गा, श्री राधा कृष्ण एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले संगीतमय श्रीराम कथा को लेकर मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बागुनहातु डोंगा घाट से सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई कलश यात्रा में पांच हजार से अधिक महिलाएं जय श्री राम का उद्घोष करते हुए सिर पर कलश एवं नारियल लेकर शामिल हुई। बैंड-बाजे, भक्तिमय डीजे संगीत एवं झांकी के साथ निकली कलश यात्रा में महिलाएं, बच्चे एवं युवा श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में नाचते-झूमते हुए एक साथ सिदगोड़ा सूर्यधाम पहुंचे।

     

     

     

    कलश यात्रा के सबसे आगे टैंकर के द्वारा पूरे रास्ते स्वच्छ एवं निर्मल जल का छिड़काव किया गया। कलश यात्रा में श्री राधा-कृष्ण, मां दुर्गा एवं भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की सुंदर झांकी आगे-आगे चल रही थी। वहीं, माथे पर तिलक एवं हाथों में भगवा ध्वज लिए सूर्य मंदिर के पुजारी कलश यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। इसके पीछे सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत सभी पदाधिकारी हाथों में आयोजन से संबंधित बैनर लिए चल रहे थे। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

     

     

     

    इससे पहले, बागुनहातु फुटबॉल मैदान में एकत्रीकरण के पश्चात डोंगा घाट से कलश में जल भरा गया, जहां पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से संकल्प के पश्चात कलश शोभा यात्रा बागुनहातु से होते हुए सूर्यमंदिर परिसर पहुँची। सूर्य मंदिर परिसर में बने पंच कुंडीय यज्ञशाला के चारों ओर कलशों को स्थापित किया गया।

     

     

     

    श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला के चारों ओर परिक्रमा भी की। कलश स्थापना के पश्चात वेदचार्यो ने प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त पञ्चांगपुजन किया। जिसमें पांच यजमानों ने सपत्नीक भाग लिया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कल बुधवार को बेदी पूजन अग्गण्यूतारण एवं अधिवासन अनुष्ठान सम्पन्न होगा।

     

     

     

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में दुर्गा माता, श्री राधा-कृष्ण और शिव परिवार के विधिवत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले श्रीराम कथा से पूर्व कलश यात्रा में भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों माताओं-बहनों एवं युवा श्रद्धालुओं के भक्तिभाव एवं आनंद ने कलश यात्रा को भव्य बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम मंदिर स्थापना पर 11 दिवसीय अनुष्ठान सुनिश्चित किया गया है। जिसके तहत 22 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण एवं 23 फरवरी से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन मंदिर परिसर के शंख मैदान किया जाएगा।

     

     

     

    वहीं, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कलश यात्रा यात्रा को सफल बनाने हेतु सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समेत आसपास के क्षेत्रों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। 23 फरवरी से श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा, जिसमें अयोध्याधाम से पधार रहे कथा व्यास पूज्य पंडित गौरांगी गौरी श्रीराम कथा का वाचन करेंगे।

     

     

     

    कलश यात्रा में सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारी अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, महामंत्री अखिलेश चौधरी, रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राकेश सिंह, बबुआ सिंह, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, दीपक झा, नारायण पोद्दार, कुमार संदेश, कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, तजिंदर सिंह जॉनी, बिमला साहू, ममता कपूर, सुधा यादव, सरस्वती देवी, सुनीता कुमारी, मृत्युंजय यादव, ओम पोद्दार, संजू शर्मा, सतीश सिंह समेत अन्य शामिल रहे

    JAMSHEDPUR: बैंड-बाजा कलश यात्रा में भक्तों का उमड़ा सैलाब पांच हजार से अधिक महिलाएं सिर पर कलश रखकर हुई शामिल बैंड-बाजा भक्तिमय डीजे संगीत एवं मनोरम झांकी रही आकर्षण का केंद्र भक्तिमय संगीत एवं जयकारों के साथ सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य कलश यात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह : कल्पना मेडिकल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अपरा-तफरी का माहौल
    Next Article सांसद बिद्युत बरण महतो के प्रयास ने अंततः रंग लाया

    Related Posts

    बहरागोड़ा के बिलदुबराजपुर गाँव में अष्टम प्रहार हरि नाम संकीर्तन का शुभारांभ

    May 19, 2025

    25 मई को जमशेदपुर में ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी जोरों पर, कांग्रेस करेगी घर-घर जनजागरण

    May 19, 2025

    पटना में अपराधियों का तांडव: 24 घंटे में 2 की हत्या, 2 घायल

    May 19, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बहरागोड़ा के बिलदुबराजपुर गाँव में अष्टम प्रहार हरि नाम संकीर्तन का शुभारांभ

    25 मई को जमशेदपुर में ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी जोरों पर, कांग्रेस करेगी घर-घर जनजागरण

    पटना में अपराधियों का तांडव: 24 घंटे में 2 की हत्या, 2 घायल

    समस्तीपुर में लूट की वारदात के बाद भीड़ ने ली कानून अपने हाथ में, एक अपराधी की पीट-पीटकर हत्या

    हर मुस्कुराहट मासूम नहीं होती, घर में भी गद्दार का नेटवर्क हवाला के जरिए पैसे का लेन देन

    सासाराम: दोस्तों ने की 18 वर्षीय युवक की हत्या, शव नाले में फेंका; चार आरोपी गिरफ्तार

    साकची पुराना कोर्ट के पास महिला से छिनतई, बाइक सवार अपराधी ₹40000 नकद और सोने के टॉप्स लेकर फरार

    फुलवारी शरीफ में सुबह-सुबह सरेआम फायरिंग, संपत्ति विवाद में घायल हुआ बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

    जमशेदपुर: हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की बना रहे थे योजना

    डीवीसी मोड़ पर टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, चालक फरार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.