Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के नए एसएसपी प्रभात कुमार ने पदभार ग्रहण किया
    Breaking News Headlines झारखंड संवाद विशेष

    जमशेदपुर के नए एसएसपी प्रभात कुमार ने पदभार ग्रहण किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2022Updated:July 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसएसपी प्रभात कुमार ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की कहा चुनौतियों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा

    अधूरे कार्यों को एसएसपी प्रभात कुमार पूरा करेंगे:डॉ एम तमिलवानन

    जमशेदपुर के नए एसएसपी प्रभात कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने निवर्तमान एसएसपी डॉ एम तमिलवानन से पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व प्रभात कुमार का डॉ एम तमिलवानन ने स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि

    [su_youtube url=”https://youtu.be/EcH_r_jlIMk”]

    जमशेदपुर में पुलिसिंग का उनका पुराना अनुभव रहा है. उन्होंने बतौर ग्रामीण एवं सिटी एसपी यहां अपनी सेवा दी है. विधि- व्यवस्था के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग पर उनका फोकस रहेगा. पुलिस द्वारा चलाए जा रहे उपयोगी कार्यक्रमों का विस्तार जारी रहेगा. उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील की.

    वहीं निवर्तमान एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने अपने 2 साल के कार्यकाल को अपने कैरियर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया. शहर वासियों से मिले सहयोग की उन्होंने सराहना की. खासकर मीडिया द्वारा मिले सहयोग की उन्होंने भूरी- भूरी प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि शहर के कारपोरेट का भी उन्हें अच्छा सहयोग मिला, जिसकी वजह से कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ने में सहयोग मिला. उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में जिले में ना तो कोई नक्सली घटना घटित हुई नाही सांप्रदायिक दंगे हुए 25 लाख की आबादी वाले शहर में लगभग सभी बड़े कांडों का खुलासा करने में पुलिस पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला.

    [su_youtube url=”https://youtu.be/oFFc-X9E4Ho”]

    संसाधनों की कमी के कारण कम्युनिटी पुलिसिंग का कार्य नहीं कर पाने का उन्हें मलाल है. साथ ही ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर जो ब्लूप्रिंट उन्होंने तैयार कर रखे थे उसे भी पूरा नहीं कर पाने का उन्हें अफसोस है. इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी तकनीक को मजबूती से शहर में डेवलप नहीं कर पाना जो उनकी महत्वकांक्षी योजना थी, उसे पूरा नहीं कर पाने पर अफसोस जताया. उन्होंने भरोसा जताया कि प्रभात कुमार इसे आगे लेकर जाएंगे और एक बेहतर पुलिस पदाधिकारी की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रभात कुमार एक बेहद ही प्रतिभावान आईपीएस अधिकारी हैं, और उनकी विरासत को आगे ले जाने में सक्षम है. सरकार द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करने की बात उन्होंने कही. इस मौके पर शहर के तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, सिंगापुर से संसदीय अध्यक्ष को किया ईमेल
    Next Article डॉ अजय से माफ़ी मांगे बीजेपी:कांग्रेस

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.