Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: 19 फरवरी को हज़ारों रामभक्तों को लेकर टाटानगर से अयोध्याधाम के लिए रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन, ऐतिहासिक अवसर को विशेष बनाने में जुटी भाजपा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    JAMSHEDPUR: 19 फरवरी को हज़ारों रामभक्तों को लेकर टाटानगर से अयोध्याधाम के लिए रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन, ऐतिहासिक अवसर को विशेष बनाने में जुटी भाजपा

    News DeskBy News DeskFebruary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: 19 फरवरी को हज़ारों रामभक्तों को लेकर टाटानगर से अयोध्याधाम के लिए रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन, ऐतिहासिक अवसर को विशेष बनाने में जुटी भाजपा, समारोह का आयोजन कर रामभक्तों को अयोध्याधाम रवाना करेंगे भाजपा नेता

     

     

    जमशेदपुर। अयोध्या रामजन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामभक्तों का दर्शनार्थ अयोध्या जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में 19 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन से हजारों रामभक्त टाटानगर रेलवे स्टेशन से अयोध्याधाम के लिए रवाना होंगे। लौहनगरी जमशेदपुर से राम मंदिर के दर्शनार्थ जाने वाली इस ट्रेन में करीब 1300 रामभक्त अयोध्या जाएंगे। इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर

     

     

     

    जानकारी दी गयी। जारी प्रेस-विज्ञप्ति में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि 19 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 से सुबह 11:50 बजे रवाना होगी । जो अगले दिन सुबह 3:20 में दर्शन नगर पहुंचेगी। 20 बोगियों वाली इस आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के सुगम दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी

     

     

    जिम्मेदारी दी गयी है। जिसमें पहले श्रद्धाजलुओं का आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी कागजात के साथ पंजीयन किया गया है। अयोध्या जाने वाले सभी यात्रियों को परिचय पत्र दिया जाएगा। यात्रियों को ट्रेन खुलने से ढाई घंटे पहले स्टेशन आने एवं अपने साथ गर्म कपड़े एवं बिछावन साथ लाने को कहा गया है। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन के लिए आने-जाने का किराया 1300/- रखी गयी थी।

     

     

     

     

    इस किराया शुल्क में राम भक्तों के लिए ट्रेन पर चढ़ने से लेकर अयोध्या दर्शन कराकर वापसी तक भोजन-पानी, ठहरने का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा वहां पर उनके रहने-खाने व सभी व्यवस्थाओं का इंतजाम भाजपा की तरफ से की गई है। सभी बोगियों में पार्टी की ओर से एक बोगी प्रमुख की नियुक्ति की गई है जो व्यवस्था संबंधित कार्यों को देखेंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि 1291 रामभक्तों की पूरी सूची पार्टी की ओर से रेलवे को भेज दी गयी है। सुधांशु ओझा ने

     

     

     

    बताया कि 19 फरवरी के लिए टाटानगर स्टेशन पर मंच बनाया जाएगा। जहां सभी रामभक्तों का स्वागत एवं उनके सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना कर अयोध्याधाम रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्याधाम यात्रा के लिए जिला स्तर पर टीम बनाई गई है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोध झा, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री मंजीत सिंह एवं सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार सिंह योगदान दे रहे हैं। कहा कि अयोध्याधाम यात्रा को लेकर रामभक्तों में गजब का उत्साह है।

     

     

     

    अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन के लिए जा रहे लोगों को किसी तरह की कोई दिक्क़त नहीं हो, इसके लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई है। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन सभी रामभक्तों को लेकर सुबह 8 बजे दर्शननगर स्टेशन से टाटानगर के लिए प्रस्थान करेगी जो रात्रि 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

     

    JAMSHEDPUR: 19 फरवरी को हज़ारों रामभक्तों को लेकर टाटानगर से अयोध्याधाम के लिए रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन ऐतिहासिक अवसर को विशेष बनाने में जुटी भाजपा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब भारत, फेमिना, कालीमाटी और बाल ज्ञान पीठ स्कूल ने किया रोड सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article राष्ट्र संवाद का विश्वशनीयता बरकरार, बीते कल राष्ट्र संवाद ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित किया था कि अयोग्य को अबुवा आवास का लाभ मिलने पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, वही आज जिले के उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया है कि अगर अयोग्य को अबुवा मिला तो संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, जामताड़ा डीसी की इस पहल की हो रही है जिलेभर में प्रशंसा

    Related Posts

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    May 18, 2025

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    May 18, 2025

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में नाली का निर्माण शुरू हुआ

    6 प्रतिबंधित मवेशी लदी पिकअप वाहन जप्त तस्कर फरार

    झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग

    पेट्रोल पंप लुट मामले का खुलासा, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

    गरीब महिला सब्जी बिक्रेताओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए युवाओं की टोली निकली

    चेक बाउंस के मामले में एक साल की कैद की सजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.