जमशेदपुर सांसद बिद्युत वरण महतो ने जिलिंगगोड़ा पहुंचकर स्वर्गीय वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने चंपई सोरेन के पैतृक ग्राम जिलिंगगोड़ा पहुंचकर उनके पोते, स्वर्गीय वीर सोरेन जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
सांसद श्री महतो ने श्री चंपई सोरेन जी एवं उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर इस कठिन एवं पीड़ादायक समय में उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा अपनी भावभीनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने दिवंगत वीर सोरेन जी की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए युवा सदस्य का असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक होता है। यह क्षति अपूरणीय है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दौरान पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी स्वर्गीय वीर सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

