नंदन वन सन सुन्दर मिथिला…
मिथिला सांस्कृतिक परिषद का विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का समापन
समाज के लोगों ने लिया आनंद मेला का आनंद
जमशेदपुर, 9 जून (रिपोर्टर): मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का रविवार को समापन हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने मिथिला समाज के इतिहास के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोगों से उनका हमेशा लगाव रहा है. इस मौके लोकगायिका पूनम मिश्रा ने नंदन वन सन सुन्दर मिथिला…, हमरा बलम जी के प्यार चाही जैसी मैथिली गीत कलाकारों ने प्रस्तुति दी. वहीं कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए.
मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से बौद्ध मंदिर मैदान में आयोजित दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरयू राय, समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, एसडीओ पारुल सिंह, विकास सिंह, परिषद के अध्यक्ष श्शििर झा, महासचिव सुजीत झा समेत अन्य ने विद्यापति की फोटो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दूसरे दिन के समारोह का उद्घाटन किया. इस मौके पर विधायक सरयू राय, अमरप्रीत सिंह काले, विाकस सिंह समेत अन्य अतिथियों ने अपने-अपनपे विचार व्यक्त किए. शंकर नाथ झा ने जय-जय भैरवी, पंडित विपिन झा नेे स्वस्ति वाचन किए. इस मौके पर समाज के जीवछ झा, परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण झा, पूर्व महासचिव डा. अशोक अविचल, एस पी मधुकर, ललन चौधरी को सम्मानित किया.
इस मौके पर लोकगायिक पूनम मिश्रा ने जकरा तु तकलौअ भरि नजरिया, जहिय स सजना, नंदन वन सन सुन्दर मिथिला, हमरा बलम जी के प्यार चाही, नई दिल्ली से आयी स्वाति झा ने लाजवाब छी अहां, सिनेह से सजा दीय ने, पागल आहा ने आहा के बात करये जैसी प्रस्तुति दी. रिषभ भारद्वाज ने पिया मोर बालक हम तरूणी गे, स्वर्गो स सुन्दर यौ भैया अपन मिथिला धाम , चंद्रमा उतरल गगन से, नई दिल्ली से आए विकास झा ने गोर देहिया पर लाल लाल साड़ी, धरती के बेेटी, कारी-कारी केस अहां के जैसी लोकगीत प्रस्तुत किए.
कार्यक्रम में महासचिव सुजीत झा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अमर कुमार झा ने किया. इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष शिशिर झा, महासचिव सुजीत झा, कोषाध्यक्ष अमर कुमार झा ,प्रेस प्रभारी बबलू झा,मोहन ठाकुर, पंकज राय, रणजीत झा बागबेड़ा , शिवचंद्र झा,राजेश झा,
धर्मेश झा,पंडित बिपिन झा, अनिल झा ,गोपालजी चौधरी,शंकरनाथ झा, मिथिलेश झा, धीरेन्द्र झा,चन्द्रभाल झा, राजेन्द्र कर्ण , दिलीप झा, प्रमोद मिश्र, अरुण झा आदि मौजूद थे.