काफी शोरगुल के बीच साकची गुरुद्वारा प्रधान पद पर हरविंदर सिंह मंटू काबिज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर काफी शोरगुल के बीच साकची गुरुद्वारा प्रधान पद का चुनाव संपन्न हुआ जहां हरविंदर सिंह मंटू साकची गुरुद्वारा प्रधान पद पर काबिज हुए
पिछले कई दिनों से साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद के चुनाव को लेकर काफी गहमा गहमी था, इस पद के लिए तीन उम्मीदवार हरविंदर सिंह मंटू ,परमजीत सिंह और जसवीर सिंह गांधी अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे थे, कल 905 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें जसवीर सिंह गांधी वोट, परमजीत सिंह 31 वोट मिले जहाँ हरविंदर सिंह मंटू ने 823 वोट लाकर प्रधान पद पर अपनी जीत हासिल की, जहां जीत के बाद हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि सभी के उम्मीद पर खरा उतरना ही उनकी पहली प्राथमिकता है

