भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का परसुडीह स्थित करनडीह चौक पर भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। बाबू लाल जी का स्वागत ढोल नगाड़े के साथ स्थानीय नृत्य कर उनका स्वागत किया गया । इस मौके पर राजकुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ लोगों के द्वारा उन्हें फूलों का माला भी पहनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबूलाल मरांडी जी का स्वागत किया गया। बताया जाता है कि बाबूलाल मरांडी नरवा स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं।
इस मौके पर भाजपा के पंकज सिन्हा, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष बॉबी शर्मा, मेघलाल टुडू, सुजीत अम्बष्ठ, नीलू मछुआ, देवेंद्र सिंह, रमेश उपाध्याय, मनोज विश्वकर्मा, शांति देवी, सुजीत सिंह, श्रवण शर्मा, सिमा मुंडा, बबिता सिंह, दीपक करुआ, अशोक सिंह, शिव हांसदा, रिंकू चक्रबर्ती, नयन राज, जीतू एवं अन्य मौजूद थे।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का परसुडीह स्थित करनडीह चौक पर भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया
Previous Articleविश्व भोजपुरी विकास परिषद का हुआ जिला कमिटी का विस्तार
Next Article आजसू जिला अल्पसंख्यक महासभा का हुआ सदस्यता अभियान