झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के निर्देशानुसार झारखंड के सभी जिले के जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान आवश्यक रूप से चलाएं एवं जहां-जहां जो ज़िला विवादित है, मुख्य रूप से ज्यादा से ज्यादा संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान जरूरी है।
इसके लिए सदस्यता रसीद प्रदेश कार्यालय से आकर प्राप्त करें। विवादित जैसे गढ़वा, पलामू, जमशेदपुर गुमला है यह सब जिला विवादित है। सदस्यता अभियान विशेष रुप से चलाये।पार्टी ग्रुप में भी यह बात कई बार चलाई गई है, क्योंकि जिलों में चुनाव कराने प्रभारी जाएंगे, इसे सभी जिला अध्यक्ष जरूर ध्यान दें। संगठन तभी मजबूत होगा जब आप सदस्यता अभियान पुर जोर तरीके से चलाएंगे ताकि समय रहते प्रवेक्षक का मनोनयन किया जा सके, और संगठन को मजबूत किया जा सके।