Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: ग्रामीण इलाके मे इन दिनो ठंड के समय बन रहा खजूर का गुड
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर: ग्रामीण इलाके मे इन दिनो ठंड के समय बन रहा खजूर का गुड

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर : ठंठ का समय आते ही खजूर के गुड़ का नाम सुनते की देशी खुशबू के साथ जमशेदपुर समेत आस पास के लोगों के मन मे खजूर गुड़ का स्वाद चखने के लिये मन मचल उठता है — लोग देशी जुगाड़ से बनी खजूर गुड़ की खरीदारी के लिये पटमदा और बोडाम प्रखंड पहुंच रहे है ।

     

     

     

    जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके मे इन दिनो ठंड के समय खजूर का गुड बन रहा है । हर साल बंगाल के कई परिवार झारखंड पहुंचे है और तीन माह तक खजूर के पेड़ से रस निकालकर खजूर का गुड़ बनाते है –
    प्रकृति के पेड़ से कैसे मेहनत कर देशी जुगाड़ से रोजगार किये जा सकते है । सबसे बड़ी बात है लोग अपने आंखों के सामने खजूर रस से गुड़ बनता देखते है । खजूर के पेड़ों से रस निकालकर भट्ठी में गुड़ को काफी मेहनत से तैयार किया जाता है। इसमे कम से कम सात घंटे का समय लगता है। तब जाकर एक दिन में एक से दो टीना गुड़ बनकर तैयार होता है। पटमदा और बोड़ाम प्रखण्ड के ग्रामीण इलाके पहाड़ियों से घिरा होने के कारण यहां खजूर के पेड़ काफी संख्या में हैं , जिससे खजूर का गुड़ बनायी जाती है ।

     

     

    इस क्षेत्र में तैयार गुड़ झारखंड के साथ बिहार व बंगाल तक प्रसिद्ध है।

    बंगाल से आये व्यापारी से पूछने पर खजूर बनाने वाले बताते हैं कि ये खजूर बनाने के प्रक्रिया शीत काल के तीन माह तक चलता है। शाम के समय आपपास के जितने भी खजूर के पेड़ हैं , सभी में खजूर के पेड़ को छीलकर उसमे एक हंडी टांग दी जाती है , जिसमे रातभर मे खजूर का रस रिस रिस कर जमा होता है , उस रस को सुबह सुबह पेड़ से हंड़ी उतार कर भट्ठी आग मे लोहे से बनी कराहा में डालकर काफी देर तक गर्म किया जाता है। करीबन पांच घंटे के बाद उबलते हुए खजूर रस गुड़ बनाना शुरू हो जाता है । गीले खजूर के गुड़ से दो तरीके से गुड़ बनायी जाती है , एक गीली खजूर गुड़ और दूसरा ढेला खजूर गुड़ । ढेला खजूर का रूप मे देख सकते है कि जमीन पर बनायी गयी साँचे – गड्डे मे गीले खजूर गुड़ को डाल दिया जाता है , ठंडी होने के बाद यह अपना रूप ले लेता है और बाद मे निकालकर बेचा जाता है । इसके साथ साथ प्लास्टिक के बने डब्बे मे भी इसे डाल कर मॉडन तरीके से ग्राहकों को बेचते है ।
    जिसको ग्रामीण क्षेत्र के 90 से 100 रुपए किलो जबकि शहरी क्षेत्र में 120 – 150 रुपए प्रति किलो बेचा जाता है। खुड की खरीदारी करने जमशेदपुर के अलावे दूर दूर से लोग आते है ‌। झारखंड के कई जिला और पड़ोसी राज्य बंगाल – बिहार में भी खजूर गुड़ भेजा जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकविवर संजय पंकज को परमेश्वर नारायण स्मृति साहित्य सम्मान से विभूषित किया गया
    Next Article लोहरदगा: पीएलएफआई के उग्रवादियों ने मचाया तांडव,कई मशीनों को फूका

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.