भाजपा किसान मोर्चा की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, मंडल अध्यक्षों की भी हुई घोषणा
■ नीलू झा एवं रश्मि भारद्वाज बने महामंत्री विनोद सिंह कोषाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी बारीडीह मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष बने राजेश कुमार उर्फ पिंटू सिंह
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, विनोद बने कोषाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों की भी हुई घोषणा
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति का मंगलवार को विस्तार कर दिया गया। जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी ने भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की स्वीकृति के पश्चात जिला कमेटी एवं महानगर अंतर्गत 28 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की। किसान मोर्चा जिला कमेटी में कोषाध्यक्ष का पद विनोद सिंह को मिला है
भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं व्यक्त की है।
ज्ञात हो कि पूर्व में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन सिविल डिफेंस सेल ने विनोद सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था