Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी, बेरोजगारी एवं जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाले समेत युवाओं की अनदेखी पर हजारों भाजयुमो कार्यकर्ता उतरे सड़क पर, रोजगार न्याय मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, जमशेदपुर नियोजनालय का महाघेराव कर आक्रोशित युवाओं ने की तालाबंदी, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज प्रदर्शन में हुए शामिल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    JAMSHEDPUR: झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी, बेरोजगारी एवं जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाले समेत युवाओं की अनदेखी पर हजारों भाजयुमो कार्यकर्ता उतरे सड़क पर, रोजगार न्याय मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, जमशेदपुर नियोजनालय का महाघेराव कर आक्रोशित युवाओं ने की तालाबंदी, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज प्रदर्शन में हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2024No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी, बेरोजगारी एवं जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाले समेत युवाओं की अनदेखी पर हजारों भाजयुमो कार्यकर्ता उतरे सड़क पर, रोजगार न्याय मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, जमशेदपुर नियोजनालय का महाघेराव कर आक्रोशित युवाओं ने की तालाबंदी, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज प्रदर्शन में हुए शामिल।

     

     

     

    ● झामुमो-कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य को पेपर लीक माफियाओं के किया हवाले, युवाओं को ठगने वाली स्वार्थी झामुमो-कांग्रेस सरकार से युवाओं को जल्द मिलेगी मुक्ति: शशांक राज

     

    Jamshedpur: कदमा उपद्रव मामले में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

     

    जमशेदपुर: झारखंड की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार में युवाओं से वादाखिलाफी, बेरोजगारी, जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाला समेत युवा हितों की अनदेखी को लेकर भाजयुमो झारखंड प्रदेश आर-पार की लड़ाई में उतर आई है। गुरुवार को कोल्हान प्रमंडल के हजारों भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रोजगार न्याय मार्च निकालकर गोलमुरी स्थित जमशेदपुर अवर प्रादेशिक नियोजनालय का महाघेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, भाजयुमो के कोल्हान प्रभारी प्रदीप मुखर्जी समेत कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत मोर्चा के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, सरायकेला जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य, चाईबासा जिलाध्यक्ष चंदन झा के नेतृत्व में हजारों युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय युवा शामिल हुए।

     

     

     

     

    रोजगार न्याय यात्रा गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क से निकलकर जमशेदपुर अवर प्रादेशिक नियोजनालय में जाकर सम्पन्न हुई। जहां मार्च आक्रोश सभा में तब्दील हो गयी। रोजगार न्याय यात्रा के दौरान सैकड़ों युवाओं ने हाथों में गठबंधन सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने राज्य की झामुमो-गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। वहीं, आक्रोशित युवाओं ने गठबंधन सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने, वादाखिलाफी और रोजगार की मांग करते हुए जमशेदपुर अवर प्रादेशिक नियोजनालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। इस दौरान युवाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाकर आक्रोश जताया।

     

     

     

     

    इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार रोजगार के मुद्दों के साथ सभी मोर्चों पर पूरी तरह से विफल सबित हुई है। झारखंड की निष्क्रिय और निकम्मी हेमंत सरकार ने युवाओं के साथ केवल छल किया है। बड़े वादे करने के बाद युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है। इस अक्षम सरकार के खिलाफ लोगों में काफी रोष है। कहा कि रोजगार और बड़े वादों की उम्मीद लेकर युवाओं ने प्रदेश में गठबंधन सरकार पर भरोसा किया था, मगर आज झारखंड का युवा खुद को सबसे अधिक ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

     

     

     

     

    शशांक राज ने कहा कि जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में हुए प्रश्न पत्र लीक के मामले में सीधे तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय की संलिप्तता पाई गयी। जिसमें चंपाई सरकार ने अबतक सीबीआई जांच की अनुमति नही दी है। चुनाव के समय साल में 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता का वादा करने वाली झामुमो- कांग्रेस गठबंधन सरकार के पेपर लीक माफियाओं ने झारखंड के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि प्रदेश में अभी रजिस्टर बेरोजगार युवाओं की संख्या करीब 5 लाख है। राज्य के विभिन्न विभागों में 4 लाख से अधिक पद खाली हैं। इस अकर्मण्य और विफल सरकार में ना सिर्फ़ शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत व्यवस्था बर्बाद हो रही है बल्कि लाखों युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता झामुमो-कांग्रेस के अत्याचार सरकारी के अंत तक शांत नही बैठेंगे।

     

     

     

     

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने युवाओं, किसानों, महिलाओं, आदिवासी समाज, व्यापारियों को धोखा देने का काम किया है। चुनाव के पहले झामुमो-कांग्रेस-राजद के नेताओं ने बड़े-बड़े वादे किए। लेकिन सत्ता पाते ही लूट खसोट में लग गए। राज्य में पत्थर, बालू, कोयले की लूट मची हुई है। यह सारा कार्य सरकार के संरक्षण में चल रहा है। जनहित के मुद्दों के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष करने और सरकार की लाठी खाने को तैयार है। इस निकम्मी सरकार को जब तक उखाड़ नहीं फेकेंगे तब तक भाजपा के कार्यकर्ता और शांति से नहीं बैठेंगे।

     

     

     

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने भी झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। गुंजन यादव ने कहा कि सरकार बनते ही एक साल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, बेरोजगारी भत्ता 5 हजार और 7 हजार के वादे सिर्फ घोषणापत्र में सिमट कर रह गए। हेमंत सरकार को चुनावी वायदे याद दिलाते हुए कहा कि झामुमो-काँग्रेस ने केवल सत्ता सुख के लिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

     

     

     

     

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि खुद को युवाओं का हितैषी बताने वाली गठबंधन सरकार में युवाओं पर लाठीचार्ज और फर्जी मुकदमे किये जा रहे हैं। रोजगार के मुद्दे पर अपनी बातों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने वाले युवाओं को रात के अंधेरे में सड़कों पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया है। आज प्रदेश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। राज्य की महागठबंधन सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं को छलने का काम किया है।

     

     

     

    प्रदर्शन के दौरान मंच संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान एवं धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के कोल्हान प्रभारी प्रदीप मुखर्जी ने किया।

     

     

     

    प्रदर्शन में मिलन सिंह, दिनेश शर्मा, निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, तन्मय झा, संजीव सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, अभिमन्यु सिंह, चंदन चौबे, शशि यादव, सुमित श्रीवास्तव, शशांक शेखर,

     

     

     

     

    नारायण महतो, प्रकाश दुबे, गणेश सरदार, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, राकेश चौबे, जोगिंदर सिंह सोनू, विकास सिंह, भीमदास, अमित सिंह, उपेंद्र गिरी, कंचन दत्ता, राहुल तिवारी, उमेश शाह, मनीष पांडेय, अनुराग मिश्रा, इंद्रजीत सिंह, नवजोत सिंह सोहल, इकबाल सिंह बॉबी, रविजेंट सिंह, सुशील पांडेय, द्विपल विश्वास, अभिषेक दे, अभिषेक श्रीवास्तव, कुमार अभिषेक, मोंटी अग्रवाल, उज्जवल सिंह, सनातन दास, निरंजन रजक, हन्नी परिहार, बंटी सिंह, विकास कुमार, पप्पू कुमार, राम महानंद, समल किशोर, राहुल कुमार, अंशुल कुमार, दीवाकर सिंह, दयाल सिंह, सचिन बारीक, नेपाल महतो, जदुपति गोप, विकास सिंह, अशोक सिंह, संजय गोराई, मानेश्वर गौड़ सनातन दास, अजीत कुमार महतो मो० इरफान शेख, सत्येंद्र रजक, विजय ओझा समेत अन्य युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

     

     

     

     

    Jamshedpur: कदमा उपद्रव मामले में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत।

    जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री एवं जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद ने जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर जमानत लिया। गुरुवार को नंदजी प्रसाद ने जमशेदपुर कोर्ट में एसडीजेएम कंचन कुमारी के समक्ष सरेंडर कर पिछले वर्ष कदमा क्षेत्र के शास्त्रीनगर उपद्रव केस में जमानत ली। इससे पहले 26 फरवरी को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त खंडपीठ ने उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान की थी। इस केस में भाजपा नेता नंदजी प्रसाद ने हाईकोर्ट के आदेशानुसार 25-25 हजार रुपए मूल्य के दो बेल बॉन्ड भरने के बाद जमानत ली। वहीं, नंदजी प्रसाद ने न्यायालय के प्रति आभार जताया है।

     

    JAMSHEDPUR: झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी जमशेदपुर नियोजनालय का महाघेराव कर आक्रोशित युवाओं ने की तालाबंदी बेरोजगारी एवं जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाले समेत युवाओं के मुद्दे पर भाजयुमो गुरुवार को रोजगार न्याय मार्च निकालकर करेंगे जमशेदपुर नियोजनालय का महाघेराव एवं तालाबंदी भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के शहर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत रोजगार न्याय मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा के राज्यपाल सह पूर्व सीएम रघुवर दास पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
    Next Article नियोजन कार्यालय घेराव कार्यक्रम में चिंटू सिंह के नेतृत्व में 500 मोटरसाईकिल सवार युवा हुए शामिल, सरकार विरोधी पोस्टर पहने युवक रहें आकर्षण का केंद्र

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.