Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एग्रिको पूजा कमेटी के 75 फ़ीट के भव्य पूजा पंडाल का ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    एग्रिको पूजा कमेटी के 75 फ़ीट के भव्य पूजा पंडाल का ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024Updated:October 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एग्रिको पूजा कमेटी के 75 फ़ीट के भव्य पूजा पंडाल का ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,

     

     

    सांसद विद्युत महतो, चंद्रगुप्त सिंह समेत कई गणमान्यजनों ने उद्घाटन समारोह में लिया भाग, राज्यपाल रघुवर दास ने कहा- शहर की दुर्गापूजा अध्यात्म और आधुनिकता का अद्वितीय संगम है।

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। एग्रिको पूजा कमेटी द्वारा एग्रिको क्लब हाउस में निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन ओड़िशा के महामहिम राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, चंद्रगुप्त सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी अतिथियों ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस वर्ष एग्रिको पूजा पंडाल को 75 फीट ऊंचे मयूर विहार की थीम पर तैयार किया गया है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष वाई पी सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह एवं अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। पंडाल की खासियत यह है कि इसकी संरचना पूरी तरह से बांस की कारीगरी पर आधारित है, जिसमें कपड़े, बांस, पेस्टल रंग और लाइट्स का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। 75 फीट ऊंचे इस पंडाल के अंदर 14 फीट ऊंची मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। पंडाल के मुख्य द्वार पर एक विशाल मोर की संरचना बनाई गई है, जो पंडाल के सौंदर्य को और अधिक निखार रही है। सीढ़ियों के जरिए अंदर प्रवेश करने के बाद श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे। इस पूरे पंडाल को बनाने में लगभग 12 लाख रुपये की लागत आई है, और इसमें बांस की महीन कारीगरी विशेष रूप से ध्यान खींचने वाली है।

    समारोह के दौरान महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने लौहनगरी एवं झारखंडवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि यह लौहनगरी जमशेदपुर की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है। जमशेदपुर, जो अपनी औद्योगिक पहचान के लिए विश्वविख्यात है, यहां की समृद्ध परंपराएं और धार्मिक उत्सव इसे आध्यात्मिकता और संस्कृति का संगम बनाते हैं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर, शहर का हर कोना माँ भगवती की भक्ति और आस्था से चमक उठता है, यह हमें न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी जोड़ता है।

    राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है, और माँ दुर्गा की कृपा से लौहनगरी एवं झारखंड के लोग सदैव अपने जीवन में प्रगति, समृद्धि और शांति का अनुभव करते हैं। जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में जहाँ दिन-रात कार्य और उत्पादन का चक्र चलता है, वैसे में आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजनों से लोगों को मानसिक शांति और आंतरिक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर का प्रत्येक नागरिक दुर्गोत्सव में पूरी श्रद्धा से माँ दुर्गा की आराधना करते है, जो यह दर्शाता है कि जमशेदपुर आध्यात्म और आधुनिकता का अद्वितीय संगम है।

    एग्रिको पूजा कमेटी के महासचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार भव्य पूजा पंडाल के साथ मेले में झूले, विद्युत सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। सुरक्षा के लिहाज से पंडाल एवं पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं आग रोकथाम के लिए विशेष अग्निशामक उपकरणों की व्यवस्था की गई है। मेले और पूजा के आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सैकड़ों स्वयंसेवक तैनात हैं। बताया कि पूजा के दौरान महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष भोग की व्यवस्था की गई है। पूजा कमेटी की ओर से तीन दिन महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी पर श्रद्धालुओं को पूरे श्रद्धाभाव से भोग खिलाया जाएगा। यह भव्य आयोजन एग्रिको पूजा कमेटी के निरंतर प्रयासों और समर्पण का परिणाम है, जो प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के इस महान पर्व को और भी भव्य एवं आकर्षक बनाने की दिशा में काम करती है।

    इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष वाई पी सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह बबलू, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, विजय खां, कुलवंत सिंह बंटी, अजय सिंह, समाजसेवी विकास सिंह, अधिवक्ता प्रकाश झा, संजीव सिंह, नीरज सिंह, राजन सिंह, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, सुशांत पांडा, कमलेश सिंह, मुन्ना अग्रवाल, प्रेम झा, जोगिंदर सिंह जोगी, चिंटू सिंह, शैलेश गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, रमेश पांडेय, जेपी शर्मा, निकेत सिंह, लालू, सुभाष प्रसाद, रॉकी सिंह, अमन सिंह, रवि, रोहित, राजन केवर्तो, नवीन समेत अन्य मौजूद रहे।

    Durgapuja raghuver das
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवा परमो धर्म के मार्ग पर अर्पण परिवार: दो दर्जन से अधिक परिवारों को हर माह उपलब्ध करवा रहा है राशन सामग्री 
    Next Article विकास सिंह के आवास नोटिस लेकर पहुंची कदमा और मानगो की पुलिस भाजपा नेता विकास सिंह ने लगाए गंभीर आरोप 

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.