Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कन्हैयालाल की पत्नी को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिये 1 करोड़ , राजस्थान सरकार ने दिए थे 51 लाख
    Breaking News Headlines

    कन्हैयालाल की पत्नी को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिये 1 करोड़ , राजस्थान सरकार ने दिए थे 51 लाख

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. नूपुर शर्मा के समर्थन में गलती से हुए एक पोस्ट की वजह से गला काटकर कत्ल किए गए कन्हैयालाल की पत्नी के खाते में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। कपिल मिश्रा ने क्राउड फंडिंग के जरिए यह रुपए जुटाए हैं। कपिल ने बुधवार शाम ट्वीट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने कन्हैयालाल की पत्नी के खाते में रकम को ट्रांसफर कर दिया है। यह रकम दो बार में भेजी गई है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कन्हैया के परिवार को 51 लाख रुपए का चेक सौंपा था।

    कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, ”कन्हैयालाल जी की धर्मपत्नी के खाते में आपके दिए एक करोड़ रुपए पहुंच गए हैं।” ट्वीट के साथ दिए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, 6 जुलाई को पहले 50,00,000 रुपए ट्रांसफर किए गए और फिर 49,98,889 रुपए भेजे गए। पिछले दिनों कपिल मिश्रा ने कन्हैया के घर जाकर परिजनों से मुलाकात भी की थी।
    28 जून को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद कपिल मिश्रा ने उनके परिवार की मदद के लिए ऑनलाइन क्राउड फंडिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने 30 दिन में एक करोड़ रुपए एकत्रित करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन 24 घंटे में ही यह रकम आ जाने पर उन्होंने टारगेट को बढ़ाकर 1.25 करोड़ रुपए कर दिए और कहा कि कन्हैया को बचाने की कोशिश में घायल हुए ईश्वर सिंह के परिवार को भी 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। कपिल मिश्रा की अपील पर कुल 1.7 करोड़ रुपए की राशि एकत्रित हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्यप्रदेश : पत्नी ने मांगा तलाक तो पति ने सड़क पर ही पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
    Next Article रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में आज रोटरी क्लब जमशेदपुर के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.