अकल्पनीय है भाजपा नित सरकार कबअबकी बार का बजट डी डी त्रिपाठी
भाजपा के वरिष्ठ नेता डी डी त्रिपाठी ने 2025 – 26 के भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को आशा से भी बढ़कर आम लोगों की हित का बजट कहा हैं।
त्रिपाठी ने माध्यम वर्ग को समर्पित इस बजट को विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट बताया।साथ ही सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों के लिए 5 करोड़ रुपए तक की सीधा लोन उपलब्ध कराने और स्टार्टअप के लिए मुद्रा लोन की सीमा बढ़ाने को भारत के ” मेक इन इंडिया ” की सोच को नई दिशा देने वाला पहल बताया।
त्रिपाठी ने मोदी सरकार की इस बजट को भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इसे अकल्पनीय और दूरदर्शी सोच का बजट कहा जिसमें भारत का जीवंत सोच और दृष्टि निहित हैं ।
स्वतंत्र भारत के इतिहास में अबतक का ये सर्वश्रेष्ठ और विकासोन्मुख बजट हैं ,जिसमें हर वर्ग खयाल सरकार ने रखा हैं।
छात्रों,कामगारों, किसानों , बड़े उद्योगपतियों ,मझौले और छोटे व्यापारियों के साथ ही वेतन भोगी मध्यमवर्ग के लिए जिसतरह टैक्स स्लैब में परिवर्तन कर 12 लाख तक के इनकम को टैक्स मुक्त किया हैं , ये सरकार के जीवट और राष्ट्र के आम आदमी के प्रति मोदी सरकार की सबका साथ,सबका,विकास , सबका सबका प्रयास की इच्छा शक्ति का प्रकटीकरण का अद्भुत उदाहरण हैं।ये बजट ” भूतों न भविष्यति ” की अवधारणा को जीवंत करता दृष्टिगोचर होता हैं।