नई दिल्ली। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह तक 189.17 करोड़ (1,89,17,69,346) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,33,70,192 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। बता दें कि 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को शुरू हुआ था। अब तक 2.90 करोड़ (2,90,98,946) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। फिलहाल, मुख्य आंकड़ों की बात करें तो 10405258 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 10017933 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 4821483 कर्मियों को प्रीकॉशन खुराक दी जा चुकी है। अग्रिम पंक्ति के 18415966 कर्मियों को पहली और 17542087 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
7656145 कर्मियों को प्रीकॉशन खुराक दी जा चुकी है।
12-14 वर्ष आयु वर्ग के 29098946 लोगों को पहली और 7378516 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 15-18 वर्ष आयु वर्ग के 58489252 लोगों को पहली और 42422412 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
18-44 वर्ष आयु वर्ग के 555785801 लोगों को
पहली और 478780251 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 173067 लोगों को प्रीकॉशन खुराक दी जा चुकी है। 45-59 वर्ष आयु वर्ग के 202934467 लोगों को पहली और 188124734 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 578357 लोगों को प्रीकॉशन खुराक दी जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 126875668 लोगों को पहली और 117211183 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है, जबकि 15057820 प्रीकॉशन खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को भारत में सक्रिय मामले 19,092 रहे। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,876 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,36,253 हो गई है।