नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 72,87,547 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज मंगलवार सुबह 7 बजे तक 142.47 करोड़ (1,42,46,81,736) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,51,91,424 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। जिसके तहत 1,03,87,043 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 96,88,051 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक, 1,83,84,989 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को पहली खुराक, 1,68,50,329 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को दूसरी खुराक लग चुकी है। वहीं, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 49,51,42,331 लोगों को पहली खुराक, 31,94,71,734 लोगों को दूसरी खुराक, 45-59 वर्ष आयु वर्ग के 19,35,18,168 लोगों को पहली खुराक, 14,70,85,153 लोगों को दूसरी खुराक व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12,08,30,878 को पहली खुराक, 9,33,23,383 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।
उधर, पिछले 24 घंटों में 6,450 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,43,945 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 61 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 6,358 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में, 75,456 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.22 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,35,495 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.41 करोड़ (67,40,78,531) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.64 प्रतिशत है जो पिछले 44 दिनों से लगातार 1 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.61 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 85 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 120 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।