भारत अपना सर्वर बनाए : सरयू राय
79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने उद्बोधन में बोले विधायक,दक्षिण-पूर्व एशिया से व्यापार बढ़ाए भारत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस पर विधायक सरयू राय ने कहा कि भारत को अपना सर्वर बनाना चाहिए ताकि देश का डाटा सुरक्षित रहे। उन्होंने अमेरिकी टैरिफ का जिक्र करते हुए स्वदेशी ब्रांड को बढ़ावा देने और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ व्यापार बढ़ाने पर जोर दिया।


