Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में इनकम टैक्स का छापा व्यवसायी दबंग मंत्री के सम्बन्धी
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बेगूसराय में इनकम टैक्स का छापा व्यवसायी दबंग मंत्री के सम्बन्धी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगुसराय:बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां सीएम नीतीश कुमार के करीबी और भरोसेमंद मंत्री कहे जाने वाले विजय कुमार चौधरी के साले अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर और इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री विजय चौधरी के साले मटिहानी निवासी अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर आज अहले सुबह इनकम टैक्स और ईडी की टीम ने रेड मारी है। आयकर विभाग की टीम ने श्री कृष्ण मोहल्ला स्थित अजय सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है।इस दौरान ईडी की टीम भी मौजूद हैं। यह छापेमारी किस संबंध में की जा रही है इसको लेकर कोई अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
    मालूम हो कि, अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह बेगूसराय के बड़े उद्योगपति हैं और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह हके करीबी है। इसके साथ ही नीतीश कुमार के किचन कैबिनेट के साथ विजय कुमार चौधरी के साले हैं। फिलहाल इनके आवास पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स और दर्जन से ज्यादा अधिकारियों की टीम सुबह 6:00 बजे नगर थाना क्षेत्र के पहुंची और छापेमारी कर रही है। छापेमारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
    पूरे मामले पर विजय चौधरी ने कहा कि बैठक को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। विजय चौधरी ने कहा कि बेगूसराय में उनके निकल संबंधी के घर छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि उनके संबंधी अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह लंबे समय से कारोबार करते हैं और बिहार में सबसे अधिक टैक्ट देने वाले लोगों में से एक हैं। सबसे अधिक टैक्स देने के बावजूद लोगों ने क्यों उनके यहां ईडी और आयकर विभाग की टीम को भेजा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे हमारे संबंधी हैं इसलिए तो उनके यहां ईडी और आईटी की टीम को तो नहीं भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार में वे जेडीयू कोटे से मंत्री हैं और कारू सिंह संबंधी हैं। केंद्र की बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए बिहार में कल विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है। उन्होंने संभावना जताई है कि बैठक को प्रभावित करने के उद्देश्य से ईडी और आईटी की टीम को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जो करना है कर लें लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।

    1 2
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो नेता को जान से मारने की धमकी , जादुगोड़ा थाना और ग्रामीण एसपी से शिकायत।
    Next Article कोकाकोला के सीइओ ने दिये कोल्ड ड्रिंक्स कंपनियों के सामने आने वाली चुनौतियों से निबटने के टिप्स

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.