Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पति-पत्नी के विवाद में पति ने पीट पीट कर ली पत्नी की जान
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    पति-पत्नी के विवाद में पति ने पीट पीट कर ली पत्नी की जान

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वीरपुर ,बेगुसराय:निज संवाददाता।
    वीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच हुई विवाद में पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतका की पहचान मुरादपुर गांव के वार्ड संख्या 10 के रहनेवाले मो.वसीम का 25 वर्षीय पत्नी रुखसाना खातून के रूप में की गई है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 8 बजे मृतका रुखसाना खातून व उसके पति मो.वसीम के बीच घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था।इसी बीच नशे में धुत्त मो.वसीम ने पति का फर्ज भूल कर हैवान बन बैठे और पीट-पीटकर निर्ममता पूर्वक उसकी हत्या कर दी।ग्रामीणों ने अपनी दबी जुबान से बताया कि मो.वसीम की शादी 10 पूर्व हुआ था।इसी बीच उसकी पत्नी ने चार पुत्री को जन्म दी थी।परंतु पुत्र की प्राप्ति नहीं हो पाई थी।इसी वजह से नाराज पति अपनी पत्नी को कई वर्षों से लगातार प्रताड़ित किया करता था।मृतका के भाई ने बताया कि नशे में धुत्त होकर उनकी बहन के साथ रोज मारपीट की घटना को अंजाम देता था।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात में ही उसकी पति के द्वारा पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई है।आत्महत्या का मामला होता तो गले मे दाग का निशान होती।हत्या का आत्महत्या करार देने के लिए ससुराल वालों ने बताया कि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार की अहले सुबह थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार,अपर थानाध्यक्ष अंजली कुमारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को स्वजनों को सौंप दिया।इधर पुलिस ने मौके पर से मृतका के पति मो.वसीम को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है।हालांकि स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि मृतका की चार पुत्री है।जिसमें सबसे बड़ी वाली पुत्री की उम्र करीब 8 वर्ष है।वे इस घटना का राज खोल सकती है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति से गहन पूछताछ की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव,
    पूर्व जिला पार्षद विपिन कुमार पासवान आदि ने घटना की जानकारी पाकर पीड़ित परिवार के घर जाकर सांत्वना दी।इधर मां की मौत हो जाने से चारों पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।अब उन लोगों की परवरिश कैसे होगी,इसकी चर्चा हर ओर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा चालक को रौंदा , मौके पर हुई मौत
    Next Article Next Post

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 21, 2025

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    May 21, 2025

    मेरा भारत महान?

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने राखा _ कॉपर में हरे_ भरे 50 पेड़ों की कटाई का जताया विरोध

    झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने राजेश शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.