महुलडीहा के भागवत कथा में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारा से गुंजायमान हो रहा वातावरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। कोवाली थाना के मुहूलड़िहा गांव में श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भगवान की आरती, मंगलाचरण एवं संकीर्तन के साथ शाम 5 बजे आरंभ हुई। जिसमें कथावाचक गोविंद दास शास्त्री जी महाराज ने कथा में श्रोताओं पर पहले दिन दिए गए प्रश्नों का जवाब मांगे। तदुपरांत बामन अवतार, भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव,नंदोत्सव ,पुतना वध,कृष्ण के बाल लीलाओं, ब्रजभूमि में कंस के अत्याचारों आदि पर व्याख्या करते हुए महाराज जी बताए जीवन का उद्देश्य धर्म की रक्षा करना और धर्म के खिलाफ लड़ना भगवान के प्रति प्रेम और भक्ति रखना। साथ ही उन्होंने बताये कि भगवान से जागौतिक वस्तु मत मांगिए, मांगना हो तो भगवान को मांगिए। कृष्ण जन्म की खुशी में पूरे कथा पंडाल को सजाया गया था। “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” के उद्घोष से वातावरण गुंजियमान हो रहा था। सभी भक्त मंडली भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर अपना- अपना उपहार भेंट किये।
कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव के साथ-साथ बाल लीलाओं की झांकी भी आयोजक मंडली द्वारा प्रस्तुत की गई।


