Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी की दुनिया में सच्चाई ‘एक्सपंज’ हो सकती है, वास्तविकता में नहीं : राहुल
    Breaking News Headlines राजनीति

    मोदी की दुनिया में सच्चाई ‘एक्सपंज’ हो सकती है, वास्तविकता में नहीं : राहुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मोदी की दुनिया में सच्चाई ‘एक्सपंज’ हो सकती है, वास्तविकता में नहीं : राहुल

    नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उनके भाषण के कुछ अंशों को कार्यवाही से हटाए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुनिया में सच्चाई ‘एक्सपंज’ हो सकती है, लेकिन वास्तविकता में ऐसा नहीं हो सकता।

     

     

    उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं कहा, ‘‘ मोदी जी की दुनिया में सच्चाई एक्सपंज हो सकती है, लेकिन वास्तविकता में सच्चाई एक्सपंज नहीं हो सकती। जो मुझे कहना था, मैंने कह दिया। वह सच्चाई है। जितना एक्सपंज करना है करें, सच्चाई तो सच्चाई होती है।’’

     

     

    राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में सांप्रदायिक आधार पर विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था जिस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय है।

     

     

     

    राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाये गए धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा था कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता।

    उनके भाषण के कुछ अंश सदन की कार्यवाही से आसन के निर्देशानुसार हटा दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा: अखिलेश यादव
    Next Article सदर हॉस्पिटल की डॉक्टर प्रीति पांडे हुई सम्मानित

    Related Posts

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    May 11, 2025

    पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ

    May 11, 2025

    शारीरिक जांच दौड़ एवं शारीरिक माप के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ

    रोमांचक मुकाबले में पुलिस एकादश ने प्रेस एकादशी को दी मात

    शारीरिक जांच दौड़ एवं शारीरिक माप के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

    प्रधानमंत्री मोदी का निर्देश-वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला चलेगा : सरकारी सूत्र

    मातृ दिवस पर विधायक पूर्णिमा दास साहू मातृ दिवस पर अपनी बेटी के साथ समय विताते दिखी

    सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का सम्मान समारोह माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित

    टाटा कंपनी के जर्जर क्वार्टर से ईंट निकालने के दौरान छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत

    अंसार खान के पहल पर गुलाब बाग फेस 2 , जवाहर नगर रोड नंबर 13 में ट्रांसफार्मर लगाए गए

    एग्रिको में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के समर कैंप का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन, 11 से 25 मई तक चलेगा समर कैंप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.