ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में कारगिल
विजय सभा भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह – 2023 की तैयारियों के संबंध में बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर सहित संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरूआत प्रभात फेरी के साथ की जायेगी। इसके लिये जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। समारोह में शामिल होने के लिए गणमान्य व्यक्तियों को ई-कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा। गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में आयोजित मुख्य समारोह को लाइव
स्ट्रीमिंग के माध्यम से देखा जा सकेगा। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को फेसबुक एवं अन्य माध्यमों से ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था का निर्देश दिया गया ताकि जिलेवासी घरों में रहकर मुख्य समारोह के आयोजन का अवलोकन कर सकें। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के गरिमापूर्ण तथा त्रुटिहीन आयोजन की व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश देने के क्रम में झंडोतोलन मंच के समीप एवं मुख्य समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ आवश्यकतानुरूप बैरिकेटिंग करने,
मंच निर्माण के साथ ही अन्य सभी आवश्यक तैयारियों के संबंध में भी निर्देश दिए गए। इसी क्रम में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों की साफ-सफाई, शहीद स्मारकों एवं विभिन्न महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी स्टेडियम, बेगूसराय, विभिन्न कार्यालयों एवं महादलित टोलों में ध्वजारोहण कार्यक्रमों के आयोजन की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।।वर्तमान में उमस भरी गर्मी को देखते हुये जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य टीम की प्रतिनियुक्ति एवं पेयजल के।लिये पानी की टंकी स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।इस वर्ष परेड में भाग लेने वाले जिला पुलिस बल, एस०ए०पी० के जवान,सी०आई०एस०एफ०, बी०एम०पी०,गृह रक्षा वाहिनी के अलावा स्काउट गाइड एवं एन०सी०सी० की टीम भी भाग लेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लियेसंध्या 06:00 बजे से संध्या 08:00 बजे तक समय सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया गया।

