Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केके पाठक के आदेश की अनदेखी एक घंटा पहले स्कूल किया बंद
    बिहार शिक्षा

    केके पाठक के आदेश की अनदेखी एक घंटा पहले स्कूल किया बंद

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadDecember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समय से पहले स्कूल में तालाबंद कर गायब रहते हैं गुरुजी

    ऋषि कुमार की रिपोर्ट
    रजौली,नवादा:रजौली के प्रखंड क्षेत्र में कई सरकारी स्कूलों में केके पाठक का जादू अभी तक नहीं चल पाया है। कई स्कूलों में शिक्षक व बच्चों की कम उपस्थिति के साथ यहां समय का पालन तक नहीं होता है। बुधवार को आइडिया सिटी की टीम के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का जायजा लिया गया।
    वही रजौली प्रखंड स्थित बहादुरपुर पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय महियारा और मुरहेना पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कसियाडीह समय सारणी से पहले बंद पाया गया। जबकि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कसियाडीह विद्यालय के क्लास रूम में प्राइवेट संस्था के निजी ट्यूशन चलाया जा था। वही विद्यालय के शिक्षक गायब मिले। वही शिक्षा विभाग स्कूली शिक्षा को व्यवस्थित करने को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है। स्कूल के कमजोर बच्चों की शिक्षा को लेकर मिशन दक्ष कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है, लेकिन रजौली प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। यहां मिशन दक्ष भी फेल है।मिशन दक्ष कार्यक्रम यहां अधिकांश विद्यालयों में पंजियों पर ही चल रहा है। शिक्षक व बच्चों की कम उपस्थिति के साथ यहां समय का पालन तक नहीं होता है। इसके बाद टीम कई विद्यालय पहुंची। जहां चार बजे से पहिले विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लटक रहा था। स्कूल के आस-पास खेल रहे कुछ बच्चों ने बताया कि करीब 3:40 बजे समय से पूर्व स्कूल को बंद कर सभी अपने-अपने घर चले गए हैं। यहां मिशन दक्ष कागजों पर ही सिमटकर रह गया है। इस मामले की खुलासा तब हुआ जब कुछ ग्रामीणों विद्यालय पहुंचे। स्कूल पहुंचे ग्रामीणों को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट में ही सभी कक्षा सहित विद्यालय के कार्यालय में ताला लटका मिला। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इन विद्यालयों का रेगुलर निरीक्षण किया जाये ताकि तय समय तक विद्यालय का संचालन हो सके और बच्चों का भविष्य संवर सके। स्कूल के प्रांगण में खेल रहे बच्चों से पूछने पर पता चला कि सभी शिक्षक 3:40 बजे ही विद्यालय को बंद करके चले गए हैं। हालांकि बच्चों ने यह भी बताया कि मध्यान्ह भोजन बनाया गया था।
    वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर प्राथमिक विद्यालय कसियाडीह के प्रधानाध्यापक ओंकार सिंह ने बतलाया कि कुछ काम से हम बाहर आ गए हैं वही हमारे विद्यालय में दो शिक्षक है। एक विशेष अवकाश पर गए हुए हैं लेकिन अब यह सवाल उठती है कि एक शिक्षक के भरोसे कैसे सुधरेगा बच्चों क भविष्य। वहीं बहादुरपुर पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय महियारा के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार से फोन के माध्यम से जानकारी ली गई तो मैं विशेष अवकाश पर आया हूं। हमारे विद्यालय में तीन शिक्षक हैं जिसमें दो शिक्षक विशेष अवकाश पर हैं वहां एक मैडम थी। उन पर स्कूल का प्रभार छोड़कर आया था लेकिन वह कब बंद की या छुट्टी दी। उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।वही स्कूल में तैनात शिक्षिका को इसकी जवाब देही सौंपी गई थी। लेकिन अब यह सवाल उठता है कि विद्यालय में गायब शिक्षक पर करवाई होती है कि नहीं यहां जांच की विषय है। जबकि प्रत्येक विद्यालय में शिक्षक को छात्र छात्रों को भविष्य सवारने के लिए कई तरह के मुहैया केके पाठक के द्वारा चलाया जा रहा है। इधर इस संबंध में पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने कहा कि रजौली प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय का औचक निरीक्षण कर जांच करुंगा और जो भी विद्यालय बंद पाया गया है उसे पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो आदर्शनगर के बंद घर से दस लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी
    Next Article सड़क पर पड़े मिले एक युवक के शव, हत्या या हादसा- जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    June 4, 2026

    विद्यार्थियों को समाज की जमीनी सच्चाइयों से जोड़ना शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य: डॉ. कविता परमार

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    कुंडहित प्रखंड में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ कार्यक्रम का समापन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.