चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : बीहट में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार के आवास पर तेघड़ा विधानसभा प्रभारी मृत्युंजय कुमार विरेश के नेतृत्व में विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष को बूथ कीट सौंपा गया।
बूथ कीट प्रदान करते हुए विधानसभा प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि अगर अपने-अपने बूथ को जीत लिया तो समझो कि हर चुनाव में भाजपा विजय श्री का पताका लहराएगा। इसलिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने बूथ को मजबूत करने में लग जाएं।भारतीय जनता पार्टी ने महाजनसंपर्क अभियान के मद्देनजर बूथ पुनर्गठन और सशक्तिकरण का कार्यक्रम शुरू किया है।प्रत्येक बूथ पर कमेटी तैनात कर टीम के प्रत्येक सदस्य को पार्टी के अलग-अलग कार्यक्रमों और अभियान की बूथ स्तर की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
साथ ही मौके पर मौजूद लोकसभा संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पार्टी है। जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिए गए सामाजिक न्याय के संस्कारों को लेकर आगे बढ़ा रही है।इसलिए केंद्र सरकार की योजनाओं से अब तक वंचित लोगों के बीच भाजपा कार्यकर्ता योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए कार्य करें।
विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बल पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।अपने गौरव को बनाए रखने के लिए बूथ कमेटी में अनुशासित एवं युवा कार्यकर्ताओं को ही जगह दिया जाएगा।मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार,तेघरा सांसद प्रतिनिधि कृष्णनंदन ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सीताराम ,किसान मोर्चा महामंत्री सरोज राय , बिहट भाजपा मंडल उपाध्यक्ष केशव कुमार , बिहट भाजपा के मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद,बरौनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजा पासवान,बरौनी नगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, तेघड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू,तेघरा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार एवं मनोहर कुमार उपस्थित रहें।