Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सत्यम दूबे, असित नाथ, अमरेंद्र सहित सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल, भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने किया स्वागत।
    बिहार राजनीति

    सत्यम दूबे, असित नाथ, अमरेंद्र सहित सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल, भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने किया स्वागत।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस के जनाधार वाले नेता लगातार भाजपा में हो रहे शामिल : सम्राट चौधरी

    प्रशांत  कुमार प्राणय की रिपोर्ट
    पटना:भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस के दिग्गज नेता विजय शंकर दूबे के पुत्र सत्यम दूबे, कांग्रेस के प्रवक्ता रहे असित नाथ तिवारी और बेगूसराय के प्रत्याशी रहे अमरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
    इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया।इस मिलन समारोह में भाजपा में आये लोगों का स्वागत करते हुए श्री चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपके आने से हमारी ताकत बढ़ी है। अब हम बिहार की 40 में से 40 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कल तक जिन सीटों पर हम 1 से 2 लाख के अंतर से जीत रहे थे, वहां अब यह अंतर 3 से चार लाख तक पहुंचेगा।उन्होंने कहा देश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए प्रधानमन्त्री कदम बढ़ा चुके हैं। प्रधानमंत्री कल भी फ़क़ीर थे, आज भी फ़क़ीर हैं और कल भी फ़क़ीर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जनाधार वाले नेता लगातार भाजपा में हो रहे शामिल हैं।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से पहले देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा नहीं होती थी। लेकिन आज हम वैश्विक अर्थव्यस्था में तेजी से आगे बढ़ने वाले देशों में शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने 25 करोड़ लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया। आज गरीब कल्याण के लिए काम किये जा रहे हैं तो युवाओं के आगे बढ़ाने की चर्चा हो रही है। किसानों की आय को दोगुना करने के प्रयास किये जा रहे है। मोदी की गारंटी साफ है कि भ्रष्टाचार करने वालों को जेल जाना पड़ेगा।श्री चौधरी ने आगे कहा कि पड़ोसी राज्य में मंत्री के पीए के घर से 35 करोड़ रुपये बरामद किए गए। कांग्रेस के एक सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।आज भाजपा की सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम मिश्रा, पूर्व प्रदेश सचिव राकेश कुमार सिन्हा, भानु प्रताप सिंह, अमित द्वेदी, गंगाधर पांडेय, पंकज परमार, डॉ अजित कुमार, सुनील कुमार साह, कमलदेव तिवारी, राजन यादव, चंद्रशेखर ओम, तारकेश्वर, सुंदर सहानी प्रमुख हैं।इधर, बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि अभी तीन चरणों का चुनाव शेष है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में इस मिलन समारोह का प्रभाव साफ दिखेगा।इ स कार्यक्रम में मंच का संचालन कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र पटेल राय ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेशाउलीबेड़ा में पूजा स्थल एवं खेत जमीन विवाद में 6 घर को ग्रामीणों ने जलाया, डीसी एवम एसपी को सौंपा मांग पत्र
    Next Article सीबीएसआई द्वारा घोषित 10 वर्ग के रिजल्ट में दहिया के अतुल प्रकाश ने 91.6 प्रतिशत अंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रौशन ।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में एसडीएम फॉर एक्सेलेंस के बच्चे ने लहराया परचम

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.