Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उम्मीद है, असल परिणाम एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट होंगे: सोनिया गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    उम्मीद है, असल परिणाम एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट होंगे: सोनिया गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उम्मीद है, असल परिणाम एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट होंगे: सोनिया गांधी

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के असल परिणाम ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के अनुमान से बिल्कुल विपरीत होंगे।

    सोनिया ने यहां ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘हमें प्रतीक्षा करनी होगी। बस, इंतजार कीजिए और देखिए।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरी उम्मीद है कि एग्जिट पोल में जो दिखाया जा रहा है, नतीजे उसके बिल्कुल विपरीत होंगे।’’

     

     

     

    पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया गया था कि चार जून को घोषित होने जा रहे नतीजों से उन्हें क्या उम्मीद है?

    उन्होंने यह टिप्पणी द्रमुक कार्यालय में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद की।

    अधिकतर ‘एग्जिट पोल’ में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। अधिकतर सर्वेक्षणों में राजग को 350 से अधिक सीट मिलने की संभावना जताई गई है। अगर असल परिणाम भी एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक रहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगाता तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ सत्ता संभालेंगे।

    कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य घटक दलों ने एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है और दावा किया है कि विपक्षी गठबंधन अगली सरकार बनाएगा।

     

     

     

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा था, ‘‘इसे एग्जिट पोल नहीं कहा जाता है बल्कि इसका नाम ‘मोदी मीडिया पोल’ है। यह मोदी जी का पोल है, यह उनका ‘फैंटेसी पोल’ है।’’

    कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन 295 से अधिक सीटें जीतेगा और सरकार बनाएगा।

     

     

     

    करुणानिधि की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘डॉ कलैंग्नार करुणानिधि की 100वीं जयंती के शुभ अवसर पर द्रमुक के अपने सहयोगियों के साथ यहां आना मेरे लिए खुशी की बात है।’’

    उनका कहना था, ‘‘मुझे कई मौकों पर उनसे मिलने, उनकी बातें सुनने और उनकी ज्ञान भरी बातों और सलाह से लाभ उठाने का सौभाग्य मिला। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं उनसे मिली थी।’’

    Hopefully the actual results will be exactly opposite to the exit polls: Sonia Gandhi
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
    Next Article हिंसा भड़कने के डर से केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, बंगाल में तैनात होंगे 40,000 हजार जवान

    Related Posts

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    May 10, 2025

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    May 10, 2025

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.