जमशेदपुर रोड रनर्स के धावकों ने कोलकाता से शहरवासियों के लिए खुशी का संदेश लेकर लौटे है।कोलकाता में टाटा स्टील द्वारा आयोजित टीएसके25 किलोमीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन कर शहर का परचम फहराया और शहरवासियों के लिए जिंदगी की दौड़ में आगे रहने में और फिट रहने की अहमियत दर्शाया। यह मैराथन मैराथन दौड़ के प्रीमियम कार्यक्रमों में से एक है।
जेआरआर (JRR) का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ में से एक था और नीचे दिए गए धावकों ने सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाए:
1) रितेश सिंह तोमर ने पेसर के रूप में इस इवेंट में भाग लेने वाले सभी धावकों को प्रेरित किया। उन्हें यूके के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में से एक श्री कॉलिन जैक्सन (कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर) से सराहना और प्रशंसा मिली है।
2) धर्मराज माझी ने 25 किमी की दूरी 1 घंटा 58 मिनट में पूरी की। अपने आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और प्रोकैम स्लैम कार्यक्रम आयोजकों से पुरस्कार प्राप्त किया।
इस वर्ष प्रोकैम स्लैम का पुरस्कार रितेश सिंह, धर्मराज, दीपक गुप्ता को मिला।
सुशांत सुना जो हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं, उन्होंने बड़े उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया और पूरा किया और लोगों से सराहना प्राप्त की।
अन्य लोगों के साथ हमारी कोर टीम के सदस्य अश्वनी, कृष्णा, रजनीश, रंजीव, शेखर, दीपक गुप्ता, मुरलीधर, मिथिलेश ने भाग लिया और लोगों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया।
जेआरआर (JRR) टीम स्वास्थ्य और पर्यावरण पर जागरूकता बढ़ाने के लिए समाज के साथ काम करने और जुड़ाव के लिए जानी जाती है।
स्वस्थ शरीर में सकारात्मक आत्मा का वास होता है।
जिंदगी की दौड़,
जिंदगी के लिए दौड़!!!