Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के मैदानी हिस्सों में बारिश की संभावना, पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी
    Breaking News Headlines

    देश के मैदानी हिस्सों में बारिश की संभावना, पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. मौसम में एक बार फिर तेजी से बदलाव की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है. यह 5 मार्च से प्रभाव डालना शुरू कर देगा. इसके प्रभाव के कारण 6 से 8 मार्च तक क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

    इसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पांच और छह मार्च को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है.

    मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. 4 मार्च को असम और मेघालय में तूफान आने की भी आशंका है.

    मौसम विभाग का कहना है कि 6 से 7 मार्च को पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है. 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश व ओले पडऩे की आशंका है.

    हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के कुछ क्षेत्रों, सोलन और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है. इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में आंधी तूफान, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

    मौसम विभाग ने दिल्ली में इस हफ्ते बारिश की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को राजधानी में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इससे दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह आसमान साफ रहने के साथ मौसम खुशनुमा बना रहा.

    मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. अनुमान के मुताबिक हवाओं के चलने का सिलसिला 5 मार्च से ही शुरू हो जाएगा. हवाओं के कारण दिल्ली और एनसीआर के प्रदूषण में कुछ कमी आ सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रेया घोषालः बेबी श्रेयादित्य आ रहा है!
    Next Article दूसरे देशों को दे रहे हैं, लेकिन अपने लोगों को नहीं लगाया जा रहा कोरोना का टीका: दिल्ली हाईकोर्ट

    Related Posts

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    June 26, 2026

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.