Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्टार प्रचारकों में शामिल न किए जाने से नाराज शशि थरूर ने खुद को प्रचार अभियान से किया दूर
    Breaking News Headlines राजनीति

    स्टार प्रचारकों में शामिल न किए जाने से नाराज शशि थरूर ने खुद को प्रचार अभियान से किया दूर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव से पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने खुद को प्रचार अभियान से दूर कर लिया है। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने इस पर बचाव करते हुए कहा कि थरूर पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं थे। बता दें कि पिछले चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस इस बार गुजरात में सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई है।

     

    कांग्रेस के छात्र संघ ने थरूर को गुजरात में प्रचार के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि स्टार प्रचारकों में शामिल न किए जाने से नाराज थरूर ने खुद को प्रचार अभियान से दूर रखने का फैसला लिया है। हालांकि, अभी तक थरूर या कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

     

    गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने कल स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। सूची में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह, रघु शर्मा, सचिन पायलट, कमलनाथ, तारीक अनवर, अशोक च्वहाण, पवन खेड़ा, भरत सिंह सोलंकी, कन्हैया कुमार, इमरान प्रतापगढ़ी और उषा नायडू समेत 40 नेताओं के नाम हैं।

     

    बता दें कि अगले महीने गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। गुजरात में आमतौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री ने मामले को त्रिकोणीय बना दिया है। AAP पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ रही है और उसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

     

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAAP विधायक पर 90 लाख की रिश्वत का आरोप, साले समेत तीन गिरफ्तार
    Next Article कठुआ गैंगरेप: आरोपी पर नाबालिग नहीं बल्कि बालिग के तौर पर चलेगा मुकदमा- सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं का अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग — पलटन मुर्मू

    June 4, 2025

    बहरागोड़ा: छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यपाल ने किया सम्मान, छात्रों संग किया भोजन

    June 4, 2025

    परसुडीह सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों ने किया सड़क जाम, अर्जुन मुंडा पहुंचे मौके पर

    June 4, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं का अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग — पलटन मुर्मू

    बहरागोड़ा: छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यपाल ने किया सम्मान, छात्रों संग किया भोजन

    परसुडीह सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों ने किया सड़क जाम, अर्जुन मुंडा पहुंचे मौके पर

    अरका जैन यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने 48 छात्रों को गोल्ड मेडल और 23 को पीएचडी दी

    मानगो में बंद फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    जिलाधिकारी ने सरकारी योजनाओं के प्रचार हेतु चार नुक्कड़ नाटक दलों को रवाना किया

    जमुई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग

    जमीन विवाद सुलझाने गई , पुलिस की टीम पर हुआ हमला, थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी ही हुई बेरहमी से पिटाई

    सीतामढ़ी: 11 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    रोहतास: रिटायर हवलदार की धारदार हथियार से हत्या, संपत्ति विवाद की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.