Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : बाबा नगरी के लिए रवाना हुई भक्तों की टोली
    Breaking News झारखंड धर्म

    गढ़वा : बाबा नगरी के लिए रवाना हुई भक्तों की टोली

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बाबा नगरी के लिए रवाना हुई भक्तों की टोली

     

    गढ़वा : सभी देवों में देव महादेव को तो आप सब जानते ही होंगे, जिन्हें बाबा भोलेनाथ भी कहते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोंचा है कि उन्हें भोलेनाथ क्यों कहते हैं। आइए हम बताते हैं इस खबर के जरिए।

    जी हां, जैसा नाम वैसा काम। यह सत्य है। कहते हैं कि सच्चे दिल से महादेव की पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की हर मनौती अवश्य ही पूरी होती है। वे भोला-भाला हैं, सबकी जल्दी सुन लेते हैं, इसलिए उन्हें बाबा भोलेनाथ भी कहते हैं।

     

     

     

    अभी सावन का महीना चल रहा है। श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ की महिमा व कृपा उनके भक्तों पर अत्यधिक होती है। चुकी पूरे सावन भर देवघर जिला स्थित वैधनाथ धाम उनका एक विशेष स्थान होता है, जहां भक्तों की भक्ति देख वे जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। बाबा के प्रति आस्था रखने वाले लोग बाबा धाम को जाते हैं। जब कि कुछ लोग गांव के ही शिवालयों में उत्साह पूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। फिर भी बाबा भोलेनाथ सबकी सुनते और मनोकामना पूरी करते हैं।

    सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए बाबा नगरी बैधनाथ धाम करोड़ों की संख्या में भक्तजन जाते हैं, जहां विशाल मेला लगता है।

     

     

     

    इसी कड़ी में जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर गांव से शुक्रवार को बाबा नगरी के लिए आधा दर्जन से अधिक भक्तों की टोली रवाना हुई। इससे पूर्व बाबा के भक्तों ने गांव स्थित सभी मंदिरों व देव स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बोल बम का जयघोष लगाते हुए बाबा नगरी के लिए उक्त टोली में शामिल सभी युवाओं ने निजी गाड़ी से प्रस्थान किया।

    भक्तों ने बताया कि कंधे पर कांवर लेकर सुल्तानगंज से गंगा का जल उठाकर पैदल यात्रा तय करते हुए बाबा नगरी पहुंच कर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान हम सब भोलेनाथ से कामना करेंगे कि घर-परिवार व क्षेत्र में अमन-चैन व सुख-शांति बना रहे।

     

     

    बता दें कि बाबा नगरी के लिए रवाना हुई टोली में हरिहरपुर पंचायत के पँचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राहुल कुमार सिंह, दया शंकर, प्रकाश सिंह, मंटू गुप्ता सहित अन्य का भी नाम शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को : पत्नी की बीमारी से तंग आकर तालाब में कूदकर दी जान
    Next Article राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत में खेतों में गए, ट्रैक्टर चलाया,किसानों से की बात

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.