फाल्गुन महोत्सव पर बाबा श्याम का भव्य शृंगार, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। फाल्गुन महोत्सव की श्याम मंदिर में भक्ति रंग में रंगे श्यामभक्त. श्री श्याम कला भवन, चांडिल द्वारा रंग रंगीला फाल्गुन माह के पावन अवसर पर श्याम मंदिर में पूरे एक माह तक बाबा श्याम का भव्य शृंगार किया गया।
शुक्रवार की रात्रि नीमडीह के रघुनाथपुर से निकली निशान यात्रा के चांडिल पहुंचने के बाद श्याम कला भवन परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन गायक सुभाष शर्मा, रवि शर्मा, गिरी कुंडू तथा जमशेदपुर से आईं भजन गायिका संतोषी शर्मा ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी।
विशेष रूप से “मम्मी सिल दे निशान, मन्ने खाटू जाना सा” भजन की प्रस्तुति पर पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। भजन के दौरान श्याम भक्त भक्ति भाव में झूमते और नाचते हुए बाबा श्याम का जयघोष करते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण श्याममय हो गया।
शनिवार द्वादशी के अवसर पर ज्योति पाठ का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी सहित पवन शर्म, दुर्गा चौधरी, राजीव साव, अश्विनी शर्मा,बाबूलाल सुल्तानिया, किन्सूं आलोक बगड़िया, मोंटी चौधरी , मेघा एवं अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

