कार्यकाल पूरा करने वाली पहली राज्यपाल बनीं द्रौपदी मुर्मू
रांची: झारखंड में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली राज्यपाल बन गई हैं. राज्य गठन के बाद से अब तक किसी राज्यपाल ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है. अभी तक नये राज्यपाल के नाम की घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें सेवा विस्तार मिल सकता है.
जानकारी हो कि द्रौपदी मुर्मू ने 18 मई को राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी. उनका पांच वर्ष का कार्यकाल रविवार को पूरा हो रहा है. दरअसल, वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर उन्हें सेवा विस्तार दिये जाने की संभावना जताई जा रही है. जानकारी हो कि प्रभात कुमार झारखंड के पहले राज्यपाल थे. विवादों के कारण उन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
ज्ञात हो कि राष्ट्र संवाद के स्थापना दिवस समारोह में भी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पिछले वर्ष भाग लिया था और उन्होंने राष्ट्र संवाद परिवार को शुभकामना देते हुए कहा था कि राष्ट्र संवाद नाम के अनुरूप पत्रकारिता के शिखर पर है निर्विवाद कार्यकाल पूरा होने पर राष्ट्र संवाद परिवार की ओर से महामहिम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं